गैस सिलेंडर की छुट्टी! युवक का जुगाड़ वाला देसी चूल्हा, ₹60 के खर्च में जलता है 4 घंटे – News18 हिंदी

Date:


X

गैस सिलेंडर की छुट्टी! जुगाड़ वाला देसी चूल्हा, ₹60 के खर्च में जलता 4 घंटे

 

arw img

Desi Jugad Stove: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच जमशेदपुर के परसुडीह में एक युवा ने रसोई संकट को मौके में बदल दिया है. प्रमोद नगर निवासी फास्ट फूड कारोबारी संदीप महतो ने ऐसा देसी चूल्हा विकसित किया है, जो बिना गैस सिलेंडर के चल जाता है. छोटे व्यवसायियों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है. संदीप का चूल्हा 60 प्रतिशत डीजल और 40 प्रतिशत मोबिल के मिश्रण पर चलता है. इसमें बैटरी, पंखा और रेगुलेटर लगा है, जिससे आंच को जरूरत के मुताबिक नियंत्रित किया जा सकता है. उनका दावा है कि एक लीटर डीजल में यह चूल्हा लगभग साढ़े 4 घंटे तक लगातार जलता है और धुआं भी नहीं छोड़ता. महज 10 दिनों की मेहनत से तैयार इस इनोवेशन ने संदीप का कारोबार फिर से रफ्तार दे दी है. अब लोग सिर्फ फास्ट फूड नहीं, बल्कि इस अनोखे चूल्हे को देखने भी पहुंच रहे हैं. संदीप का प्रयोग दिखाता है कि जुगाड़ भी अगर सोच-समझकर हो, तो वह संकट में तकनीकी समाधान बन सकता है. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related