ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में 18215 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण, अब बनेंगे आलीशान फ्लैट और विला

Date:


Last Updated:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में र‍ियल एस्‍टेट की कीमतें ही नहीं बढ़ रही हैं बल्‍क‍ि बड़ी-बड़ी र‍ियल एस्‍टेट कंपन‍ि‍यां नोएडा का रुख कर रही हैं. हाल ही में ग्रेटर नोएडा इंडस्‍ट्र‍ियल डेवलपमेंट अथॉर‍िटी से हीरो रियल्टी ने ग्रेटर नोएडा सेक्टर एमयू में 18215 वर्गमीटर जमीन नीलामी में खरीदी है.

Zoom

ग्रेटर नोएडा में जमीन अब द‍िग्‍गज कंपन‍ियां पहुंचकर र‍ियल एस्‍टेट प्रोजेक्‍ट ला रही हैं.

Property in Noida News: जब से जेवर एयरपोर्ट का उद्धाटन हुआ है ग्रेटर नोएडा चमक गया है. यहां एक से एक बढ़कर रियल एस्टेट कंपनियां पैसा लगाने को तैयार खड़ी हैं. हाल ही में हीरो एंटरप्राइज की रियल एस्टेट ब्रांच, हीरो रियल्टी ने ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) द्वारा आयोजित की गई नीलामी में 18,215 वर्गमीटर भूमि का अधिग्रहण किया है. यह जमीन ग्रेटर नोएडा के सेक्टर एमयू में खरीदी गई है. अब इसे आवासीय बनाया जाएगा.

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर एमओयू में कई आवासीय योजनाएं पहले से हैं और यहां बड़ी संख्या में दिग्गज रियल्टी कंपनियां निवेश के लिए पहुंच रही हैं. वहीं अब हीरो रियल्टी भी यहां आवासीय हब बनाने जा रही है, जिसमें प्लॉट के अलावा फ्लैट और विला शामिल हो सकते हैं.

बता दें कि सेक्टर एमयू, ग्रेटर नोएडा में 60 मीटर चौड़ी सड़क से सीधे जुड़ा हुआ है और नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, नोएडा के प्रमुख संस्थानों और हाल ही में उद्घाटित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से सीधे कनेक्टेड है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को जेवर में इस बहुप्रतीक्षित हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया है, जिसने इस क्षेत्र की एक प्रमुख विकास केंद्र के रूप में उभरने की यात्रा और तेज हो गई है. सेक्टर एमयू FNG एक्सप्रेसवे, प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर्स और स्कूलों, अस्पतालों और कमर्शियल हब जैसे सामाजिक इंफ्रास्ट्रक्चर के नजदीक स्थित है.ऐसे में यह आधुनिक जीवनशैली आधारित आवासीय परियोजनाओं के लिए भी सबसे उपयुक्त सेक्टर की श्रेणी में आ चुका है.

जमीन अधिग्रहण को लेकर हीरो रिएल्टी के सीईओ, रोहित किशोर ने कहा कि सेक्टर MU, ग्रेटर नोएडा में यह अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में उद्घाटित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस क्षेत्र को एनसीआर के अगले प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इससे यहां जबर्दस्त कनेक्टिविटी, आर्थिक गतिविधियों और रियल एस्टेट की कीमतों में बढ़ोत्तरी के नए अवसर खुलेंगे.’

उन्होंने कहा कि एक प्रतिष्ठित आवासीय परियोजना के लिए यह एक उपयुक्त लोकेशन है जो गुरुग्राम के सेक्टर 104 में अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट ‘द पैलेशियल’ की कड़ी को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा. यह परियोजना एनसीआर में हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर बूम के अनुरूप है और ग्रेटर नोएडा की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विश्वस्तरीय आवासीय, रिटेल और लाइफस्टाइल अनुभव प्रदान करेगी.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related