Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं. अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ (Morning Consult) के ताज़ा सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी 68 प्रतिशत की शानदार अप्रूवल रेटिंग के साथ ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं. लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभालने के बावजूद दुनिया भर में उनकी यह लोकप्रियता उनके मजबूत नेतृत्व और प्रभाव को दर्शाती है.
प्रधानमंत्री मोदी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं. अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के ताजा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को 68 प्रतिशत की शानदार अप्रूवल रेटिंग मिली है. इस जबरदस्त समर्थन के साथ उन्होंने दुनिया भर के दिग्गज नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया है और ग्लोबल लीडर्स की सूची में पहले स्थान पर अपना दबदबा कायम रखा है. लगातार तीसरी बार सत्ता में रहने के बावजूद उनकी यह अप्रूवल रेटिंग उनके मजबूत नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर उनकी व्यापक स्वीकार्यता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, केवल 26 प्रतिशत लोगों ने उनके खिलाफ अपनी राय रखी, जबकि 6 प्रतिशत ने कोई राय नहीं दी.
मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा 2 से 8 मार्च के बीच किए गए इस सर्वे में अन्य वैश्विक नेताओं की स्थिति भी स्पष्ट हुई है. इस सूची में स्विट्जरलैंड के गाय पारमेलिन और दक्षिण कोरिया के ली जे-म्युंग 62-62 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं. इसके बाद चेक गणराज्य के आंद्रेज बाबिस को 57 प्रतिशत और अर्जेंटीना के जेवियर माइली को 56 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त हुआ है. इसी तरह जापान की साने ताकाची ने 56 प्रतिशत और कनाडा के मार्क कार्नी ने 55 प्रतिशत की रेटिंग हासिल की है.
ट्रंप टॉप 10 से हुए बाहर
दूसरी ओर, इस सर्वे में पश्चिमी देशों के कई बड़े और दिग्गज नेताओं की स्थिति बेहद कमजोर नजर आई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची के टॉप-10 में भी अपनी जगह नहीं बना सके हैं. ट्रंप को महज 39 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जबकि 55 प्रतिशत लोगों ने उनका विरोध किया है. वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को केवल 24 प्रतिशत और जर्मनी के फ्रेडरिक मर्ज़ को 20 प्रतिशत का समर्थन मिला है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की हालत इस सूची में सबसे ज्यादा खराब है, जिन्हें मात्र 17 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई है और 75 प्रतिशत लोगों ने उन्हें नापसंद किया है.
पीएम मोदी के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि
ग्लोबल लोकप्रियता के साथ-साथ पीएम मोदी ने हाल ही में भारतीय राजनीति में एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया है. गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के कुल 8,931 दिन पूरे हो गए हैं. इसके साथ ही वह स्वतंत्र भारत में सबसे लंबे समय तक सत्ता के शीर्ष (प्रमुख) पर रहकर सेवा देने वाले नेता बन गए हैं.
कैसे तैयार होती है यह रेटिंग?
मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) की यह ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग अलग-अलग देशों के वयस्कों (adults) से लिए गए सर्वे और फीडबैक पर आधारित होती है. इसे 7 दिनों के मूविंग एवरेज (moving average) के आधार पर तैयार किया जाता है, जो जनता के ताज़ा मूड का सटीक आकलन करता है.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें





