9.2 C
Munich

घर या जमीन खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये वास्तु संकेत, वरना होगा सिर्फ नुकसान..यहां जानिए दिशा से लेकर प्लॉट के आकार तक की पूरी जानकारी

Must read


Last Updated:

घर या जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला है, इसलिए वास्तु का ध्यान जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर या पूर्वमुखी मुख्य द्वार शुभ माना जाता है. टेढ़ी-मेढ़ी या अशुभ संकेत वाली जमीन से बचें. जरूरत पड़ने पर भूमि पूजन और उपाय से दोष दूर किए जा सकते हैं.

फरीदाबाद: घर या जमीन खरीदना हर किसी के जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है. लोग अपनी पूरी जिंदगी की कमाई इसमें लगा देते हैं, इसलिए मन में कई तरह के सवाल भी उठते हैं. जैसे, क्या यह जगह सही है यहां सुख-शांति रहेगी या नहीं, कोई परेशानी तो नहीं होगी. आज के समय में जमीन की कीमतें भी काफी ज्यादा हैं. ऐसे में अगर बाद में कोई वास्तु दोष निकल आए तो चिंता और बढ़ जाती है.

उत्तर दिशा में घर का मुख्य द्वार होना सबसे शुभ

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के वास्तु एक्सपर्ट उमा चंद्र मिश्रा ने बताया घर बनाते समय मुख्य द्वार की दिशा का बहुत महत्व होता है. उत्तर दिशा में घर का मुख्य द्वार होना सबसे शुभ माना जाता है. यह दिशा माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मानी जाती है इसलिए इस दिशा से घर में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है. वहीं पूर्व दिशा का द्वार भी अच्छा माना जाता है जबकि पश्चिम दिशा मध्यम फल देने वाली होती है.

जमीन खरीदते समय कुछ बातों का रखें खास ध्यान

उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं जमीन खरीदते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. जैसे जमीन टेढ़ी-मेढ़ी, तिकोनी या कटी हुई नहीं होनी चाहिए. कोने का प्लॉट भी लेने से बचना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि किसी जमीन को देखते ही मन खुश हो जाता है तो वह जगह शुभ मानी जाती है. वहीं अगर किसी जगह को देखकर मन बेचैन हो या अजीब महसूस हो तो ऐसी जमीन नहीं खरीदनी चाहिए.

उमा चंद्र मिश्रा ने बताया अगर जमीन की खुदाई के दौरान कंकड़-पत्थर, हड्डियां या बाल जैसी चीजें निकलें, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है. ऐसी जमीन पर घर बनाने से बचना चाहिए. लेकिन अगर मजबूरी में उसी जमीन पर निर्माण करना हो तो उसका उपाय भी बताया गया है.

विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और वास्तु पूजन करवाना जरूरी

उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं सबसे पहले किसी योग्य ब्राह्मण से विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और वास्तु पूजन करवाना चाहिए. इसके अलावा एक देसी उपाय भी है उस जमीन पर जौ बो दें. जब जौ करीब एक फीट तक बढ़ जाए तो वहां गायों को चरने के लिए छोड़ दें और उन्हें एक-दो दिन वहीं रुकने दें. मान्यता है कि इससे भूमि का दोष खत्म हो जाता है और उसके बाद घर बनाना शुभ हो जाता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article