छोटे शहर से निकली बड़ी उड़ान की मिसाल बनीं मुंगेर की अन्नु, ऑल इंडिया 89वां रैंक प्राप्त कर बिहार का नाम किया रोशन

Date:


Last Updated:

Success Story : छोटे शहरों की गलियों से निकलकर बड़े सपनों को सच करने की कहानियां हमेशा प्रेरित करती हैं. ऐसी ही एक एक और कहानी बिहार के मुंगेर से निकली है. यहां की अन्नु नीरज ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता.

Zoom

मुंगेर की अन्नु नीरज ने GATE परीक्षा में 89वीं रैंक प्राप्त की.

मुंगेर. सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी उपलब्धि हासिल करना ही असली सफलता है. मंगेर की अन्नु नीरज  ने GATE 2026 में ऑल इंडिया 89वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. अन्नु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 840 अंक प्राप्त कर देशभर में 89वां स्थान हासिल किया है. बता दें कि यह परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. उनकी इस सफलता के बाद मुंगेर में खुशी का माहौल है और उनके घर पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

मुंगेर की बेटी ने रचा इतिहास

बिहार के मुंगेर जिले की बेटी अन्नु नीरज ने एक बार फिर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है. मुंगेर के लालदरवाजा गीताबाबू रोड निवासी निरंजन कुमार नीरज और गृहिणी रीता दयाल की पुत्री अन्नु नीरज ने GATE 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया में 89वां रैंक हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि के बाद उन्हें घर पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है.

अनु की शैक्षणिक यात्रा और सफलता

मुंगेर की अन्नु नीरज ने इस परीक्षा में 840 अंक प्राप्त कर पूरे देश में 89वां स्थान हासिल किया है. अन्नु के पिता निरंजन कुमार नीरज सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं. तीन बहनों में से एक अन्नु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंगेर से ही पूरी की. साल 2021 में बीटेक करने के बाद उन्होंने 2023 में एमटेक की पढ़ाई पूरी की और अब GATE में सफलता हासिल कर अपने सपनों को नई उड़ान दी है.

माता-पिता और शिक्षकों को दिया श्रेय

अन्नु ने बताया कि मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों को देती हूं, जिनके मार्गदर्शन से मैं यहां तक पहुंच पाई हूं. अब मेरा लक्ष्य है कि मैं सरकारी पब्लिक सेक्टर यूनिट में काम कर देश की सेवा करूं. अनु की सफलता यह साबित करती है कि लगन और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है.

GATE परीक्षा का महत्व समझिए

बताते चलें कि GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसमें इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज विषयों में छात्रों की समझ का आकलन किया जाता है. यह परीक्षा Indian Institutes of Technology (IITs) और Indian Institute of Science (IISc) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में मास्टर और पीएचडी में प्रवेश के लिए बेहद अहम मानी जाती है. साथ ही, यह सरकारी पब्लिक सेक्टर यूनिट्स में नौकरी और लगभग 12,400 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति का रास्ता भी खोलती है. इसके अलावा कई बड़ी सरकारी कंपनियां यानी PSUs भी GATE स्कोर के आधार पर भर्ती करती हैं, जहां उम्मीदवारों को उच्च वेतन और प्रतिष्ठित पद पर काम करने का मौका मिल सकता है.

पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल

अन्नु की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को लगातार बधाई दे रहे हैं. मुंगेर की इस होनहार बेटी ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है.

About the Author

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related