जहानाबाद में नीतीश की समृद्धि यात्रा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 23 मार्च कई रूट रहेंगे डायवर्ट

Date:


बिहार में नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा चल रही है. वो प्रदेश के हर जिले में जाकर वहां की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. साथ ही यहां की जनता से रूबरू हो रहे हैं. प्रदेश में लगातार सियासी उथल-पुथल के बीच CM की यात्रा चल रही है. यात्रा का अगला पड़ाव जहानाबाद जिला है, जहां मुख्यमंत्री का आगमन 23 मार्च सोमवार को होने जा रहा है. मुख्यमंत्री का विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम है. जनता को CM नीतीश करोड़ों की भी सौगात देने वाले हैं.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का अंतिम दौर चल रहा है. अब प्रशासन से भी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. यहां तक जहां-जहां CM की यात्रा होगी, वहां बैरिकेडिंग की गई है. अब CM की जहानाबाद में यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. इस दौरान गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहेगा. यातायात विभाग से जारी सूचना के मुताबिक, सोमवार को नीतीश कुमार का आगमन होने जा रहा है, जिसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

23 मार्च को CM नीतीश का जहानाबाद में आगमन पर शहरी क्षेत्र का यातायात परिचालन समय सुबह 07:00 बजे से 01:00 बजे दोपहर तक निम्न प्रकार रहेगा:-

गया से पटना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन एन0एच0-22 से पटना की ओर जायेगा, कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा.

पटना से गया जाने वाली सभी प्रकार के वाहन एन0एच0-22 से गया की ओर जायेगा, कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा.

अरवल से घोषी और हुलासगंज की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन काको मोड़ होते हुए जाएगा. कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा.

* घोषी मोड़ से कोई भी गाड़ी गांधी मैदान की तरफ नहीं आयेगी।

* हॉस्पीटल मोड़ से सभी प्रकार के वाहन को अरवल मोड़ के तरफ जाना है, अम्बेडकर चौक, के तरफ किसी प्रकार का वाहन नहीं आयेगा.

* जहानाबाद कोर्ट स्टेशन गुमटी से अम्बेदकर चौक के तरफ सभी प्रकार की गाड़ियों का प्रवेश निषेध रहेगा.

प्रशासन ने की जनता से ये अपील 
प्रशासन ने इस बाबत यात्रियों और वाहन चालकों से अपीलकी है कि वैकल्पिक रास्तों से यात्रा करें. कार्यक्रम में उमड़ीं भीड़ और सुरक्षा के दृष्टिकोण से 23 मार्च को शहर में यातायात व्यवस्था सुलभ और सुचारू बनाये रखने की दिशा में सहयोग करें. अपरिहार्य कारणों से समय-सीमा में परिवर्तन संभावित हो सकता है. विशेष परिस्थिति में कोई वाहन शहर में प्रवेश करना चाहे तो पदाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक यातायात से बात कर सकेंगे.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related