Last Updated:
Jodhpur News Hindi : जोधपुर साइबर सेल और जिला पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 110 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए. इनकी कीमत करीब ₹33 लाख बताई जा रही है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चोरी या गुम मोबाइल तुरंत रिपोर्ट कर ब्लॉक करें, ताकि ट्रेसिंग आसान हो और चोरी की रिकवरी की संभावना बढ़े.
जोधपुर : साइबर सेल, जोधपुर पश्चिम और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद कर परिवादियों को लौटाने में बड़ी सफलता मिली है. संचार साथी पोर्टल की मदद से 110 मोबाइल ट्रेस कर उनके मालिकों को वापस सौंपे गए. इनकी अनुमानित कीमत करीब ₹33 लाख बताई जा रही है. यह कार्रवाई आमजन के लिए राहत भरी साबित हुई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा और मजबूत हुआ है.
डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में साइबर सेल और विभिन्न थानों की टीमों ने यह कार्रवाई की अधिकारियों के अनुसार, जिले में अब तक सीईआईआर CEIR पोर्टल के माध्यम से 820 खोए मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए जा चुके हैं. मोबाइल मिलने के बाद परिवादियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सकारात्मक संदेश गया है और तकनीक के बेहतर उपयोग का उदाहरण भी सामने आया है.
पुलिस की अपील: तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक कराएं मोबाइल
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं और पोर्टल पर उसे ब्लॉक करें, ताकि ट्रेसिंग में आसानी हो सके. पुलिस ने बताया कि पोर्टल के जरिए मोबाइल ब्लॉक करने, ट्रैक करने और मिलने पर अनब्लॉक करने की सुविधा उपलब्ध है, जिससे चोरी या गुम हुए मोबाइल की रिकवरी की संभावना काफी बढ़ जाती है.
सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें
इस वेबसाइट के माध्यम से आप भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और खोया मोबाइल या चोरी/गुम मोबाइल ब्लॉक करें. विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर, मोबाइल खरीद से जुड़ी जानकारी और घटना का विवरण भरें. साथ ही पहचान पत्र और एफआईआर या ऑनलाइन शिकायत की प्रति अपलोड करनी होती है. सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट करने पर आपकी शिकायत दर्ज हो जाती है, जिसके बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियां मोबाइल को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर देती हैं.
About the Author
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें




