डीके शिवकुमार ईरान-US में डील करवा सकते हैं… फ्री IPL टिकट पर सांसद तेजस्वी सूर्या का तीखा कटाक्ष

Date:


होमताजा खबरदेश

डीके ईरान जंग रुकवा सकते हैं… फ्री IPL टिकट पर MP तेजस्वी सूर्या का कटाक्ष

Last Updated:

IPL Tickets Controversy: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने हर विधायक को आईपीएल 2026 में तीन फ्री टिकट दिलाने की डील की है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इसे बड़ी सफलता बताया है. वहीं बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने इसे वीआईपी कल्चर कहकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि डीके के पास डील कराने की क्षमता है और वह इस अनुभव से ईरान-अमेरिका जंग भी रुकवा सकते हैं.

Zoom

आईपीएल टिकट डील को लेकर सांसद तेजस्वी सूर्या ने डीके शिवकुमार को तीखा कटाक्ष किया है.

IPL Tickets Controversy: कर्नाटक सरकार विधायकों को आईपीएल मैचों के लिए फ्री टिकट दिलाने में सफलता हासिल कर ली है. डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिवकुमार ने घोषणा की कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और अन्य संबंधित पक्षों के साथ हुई चर्चा के बाद हर विधायक को आईपीएल मैचों के लिए तीन टिकट दिए जाएंगे. शिवकुमार ने इसे जटिल बातचीत का नतीजा बताते हुए कहा कि कई स्टेकहोल्डर्स को शामिल कर यह समझौता किया गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री और खुद की तारीफ करते हुए दावा किया कि यह फैसला छह करोड़ कन्नड़ लोगों के हित में होगा. विधानसभा में विधायकों ने आईपीएल मैचों के लिए वीआईपी टिकटों की मांग जोर-शोर से उठाई थी. कुछ कांग्रेस विधायकों ने कम से कम पांच टिकट और अलग लाउंज की मांग की थी, जिसके बाद स्पीकर और अन्य नेताओं ने सरकार को निर्देश दिए थे. शुरुआत में एक-दो टिकट की बात चल रही थी, लेकिन बाद में तीन टिकटों पर सहमति बन गई.

इस पूरे मामले पर अब बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने तीखा कटाक्ष किया. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सूर्या ने लिखा कि यह इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा. कर्नाटक के लिए वाकई ऐतिहासिक दिन. मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को बधाई, इतने सारे स्टेकहोल्डर्स के साथ इतनी मुश्किल और जटिल बातचीत को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए. यह छह करोड़ कन्नड़ लोगों को फायदा पहुंचाएगा.

शिवकुमार ईरान-अमेरिका में डील करवा सकते हैं

सूर्या ने आगे व्यंग्य करते हुए कहा कि आशा है कि उनकी यह विशेषज्ञता यूक्रेन-रूस और ईरान-इजराइल संघर्षों को सुलझाने में भी काम आएगी. उन्होंने इस घटना को वीआईपी कल्चर का उदाहरण बताते हुए कहा कि विधायकों को सदन में आईपीएल टिकटों की भीख मांगनी पड़ रही है, जबकि उन्हें जनता की सुरक्षा और अन्य गंभीर मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए थी. यह विवाद आईपीएल 2026 सीजन के शुरू होने के साथ उभरा, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी बनाम एसआरएच का मैच खेला जाना था. विधायकों ने खुद को वीआईपी बताते हुए कतार में खड़े न होने की दलील दी. विपक्ष ने इसे जनता के पैसे और संसाधनों के दुरुपयोग से जोड़कर आलोचना की.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फिर गुस्ताखी पर उतारू पाकिस्तान, S-400 के खात्मे की रची साजिश, परदे के पीछे चीन का हाथ

होमताजा खबरदेशगुस्ताखी पर उतारू पाकिस्तान, S-400 के खात्मे...

कम लागत, ज्यादा लाभ! किसान ने उगाया विदेशी सब्जी जुकिनी, 40 दिन में कमाई शुरू

होमवीडियोकृषिकम लागत, ज्यादा लाभ! किसान ने उगाया विदेशी...