Last Updated:
Tamil Nadu Assembly Elections 2026: अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय ने अपनी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. विजय खुद दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे, जबकि एआईएडीएमके के पूर्व दिग्गज सेंगोट्टैयान और पूर्व आईआरएस अधिकारी अरुण राज को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त शासन और महिलाओं की सुरक्षा का वादा करते हुए जनता से एक मौका देने की अपील की है.
तमिलनाडु चुनाव में थलपति की आई पहली लिस्ट.
चेन्नई. दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख थलपति विजय ने रविवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. राजनीति में कदम रखने के बाद विजय का यह पहला बड़ा चुनावी कदम है. खुद विजय दो विधानसभा क्षेत्रों पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए विजय ने पारंपरिक राजनीति और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया. चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विजय ने बताया कि उन्होंने प्रत्येक उम्मीदवार का चयन बहुत सोच-समझकर किया है. उन्होंने कहा, ‘हमारे उम्मीदवार साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं. उनके पास बहुत धन या बाहुबल नहीं है, लेकिन वे आम आदमी के संघर्षों को समझते हैं. वे अन्य भ्रष्ट विधायकों की तरह नहीं हैं.’
पार्टी के महासचिव एन आनंद को टी नगर (T Nagar) से टिकट दिया गया है. कोषाध्यक्ष वेंकट रमणन मायलापुर (Mylapore) से चुनाव लड़ेंगे. आधव अर्जुना को विल्लीवक्कम निर्वाचन क्षेत्र से नामांकित किया गया है. विजय ने अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘सीटी’ (Whistle) के लिए समर्थन मांगते हुए जनता से भावुक अपील की. उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी सार्वजनिक धन का कभी दुरुपयोग नहीं करेगी. विजय ने मुख्य रूप से तीन बड़े वादे किए.
Chennai, Tamil Nadu: Actor and TVK Chief Vijay announces the names of Tamilaga Vettri Kazhagam’s Assembly election candidates.
Vijay to contest from Perambur and Tiruchi East; N Anand from T Nagar; P Venkataramanan from Mylapore; Adhav Arjuna from Villivakkam; Sengottaiyan from… pic.twitter.com/EgFfBSyvxz





