तरुआ से ग्लोबल फास्ट फूड तक! गमले से निकलकर खेतों तक पहुंचा ये औषधीय पौधा, जानें कैसे करें इसकी खेती – News18 हिंदी

Date:


होमवीडियोकृषि

तरुआ से ग्लोबल फास्ट फूड तक! गमले से निकलकर खेतों तक पहुंचा ये औषधीय पौधा

X

तरुआ से ग्लोबल फास्ट फूड तक! गमले से निकलकर खेतों तक पहुंचा ये औषधीय पौधा

 

arw img

Cuban Organo Farming Tips: रसोई से लेकर आयुर्वेद की दुनिया तक क्यूबन ऑर्गेनो अपनी खास खुशबू और औषधीय गुणों के कारण नई पहचान बना रहा है. दरभंगा के खेतों और गमलों में लहलहाता यह पौधा न केवल स्वाद का तड़का है, बल्कि किसानों के लिए कमाई का एक ग्रीन गोल्ड अवसर भी साबित हो रहा है. प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर क्यूबन ऑर्गेनो का स्वाद बिल्कुल अजवाइन जैसा होता है.मिथिलांचल में लोग इसके पत्तों का तरुआ (पकौड़े) बड़े चाव से खाते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार यह पौधा इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में रामबाण है. एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण यह शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में भी प्रभावी माना जाता है. फास्ट फूड और जैतून के तेल के साथ इसके बढ़ते उपयोग ने बाजार में इसकी मांग साल भर बनाए रखी है. ठंड के मौसम में तेजी से बढ़ने वाले इस पौधे को बीज या कटिंग से आसानी से उगाया जा सकता है. कम लागत और जीरो मेंटेनेंस की वजह से अब दरभंगा के किसान इसे व्यावसायिक खेती के रूप में अपनाकर मालामाल हो रहे हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related