Cultivation of Taiwan Pink Guava: बहराइच जिले के जरवल रोड क्षेत्र के किसान गुलाम मोहम्मद ने ताइवान पिंक अमरूद की खेती से शानदार सफलता हासिल की है. तीन साल पहले उन्होंने ढाई एकड़ में करीब 2200 पौधे लगाए थे. पिछले वर्ष फल आने से पहले ही उन्होंने पूरा बाग बेच दिया. जिससे उन्हें 7 लाख रुपये का मुनाफा हुआ. उनका कहना है कि यदि खुद बिक्री करते तो लाभ 2-3 गुना तक बढ़ सकता था. बाजार में इस अमरूद की कीमत 40 से 80 रुपये प्रति किलो तक मिलती है. जिससे ढाई एकड़ में 25 लाख रुपये तक कमाई की संभावना है. इसकी देखभाल में समय-समय पर सिंचाई और फल आने पर पेड़ पर ही जालीनुमा बैग से पैकेजिंग करनी होती है. बेहतर खेती के लिए गुलाम मोहम्मद को राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है.




