Last Updated:
Kitchen Chimney Cleaning Tips: किचन की चिमनी में जमी तेल और गंदगी साफ करना अक्सर मुश्किल लगता है, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से इसे जल्दी साफ किया जा सकता है. बेकिंग सोडा और सिरका का मिश्रण चिमनी की चिकनाई को हटाने में बेहद असरदार होता है. इसके अलावा, गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड का उपयोग भी सफाई को आसान बनाता है. नियमित सफाई से चिमनी की कार्यक्षमता बनी रहती है और किचन साफ-सुथरा दिखता है. इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप सिर्फ 10 मिनट में अपनी चिमनी को चमकदार और ग्रीस-फ्री बना सकते हैं, जिससे किचन में ताजगी बनी रहती है.
अगर चिमनी की सफाई समय पर नहीं की जाए तो ये न सिर्फ गंदी दिखती है बल्कि खाने को भी खराब कर सकती है.खाना बनाते समय निकलने वाला तेल और धुआं चिमनी पर जमा हो जाता है. धूल के कण इसमें मिलकर इसे और गाढ़ा व चिपचिपा बना देते हैं. इसलिए इन आसान टिप्स को अपनाकर अपनी किचन को साफ और सुरक्षित रख सकते है.

अगर आपके किचन में विनेगर है तो किचन की चिमनी को साफ रखना आपके लिए बहुत आसान हो जाएगा. इसके लिए फिल्टर को सावधानी से निकालकर गर्म उबलते पानी में विनेगर मिलाकर उसमें डूबो देना चाहिए. इसके लिए केवल 1-2 कप विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए. जब फिल्टर को भिगोए हुए 15 मिनट हो जाए तो इसे एक एक सॉफ्ट स्क्रबर से साफ कर लेना चाहिए. इसके बाद इसे सुखाकर चिमनी में वापस लगा सकते है.

चिमनी साफ करने का काम आप मिनट भर में खत्म कर सकते हैं. इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी को उबाल लेना है और अब इसमें 4-5 चम्मच डिटर्जेंट मिला देना है. फिर गैस बंद करके इस गर्म घोल में चिमनी के फिल्टर को निकालकर डूबो दें और 2-3 मिनट के लिए छोड़ देना है.अब इसे टूथब्रश की मदद से रगड़ के साफ कर सकते है. आपका चिमनी पूरे 5 मिनट में नए जैसा चमकने लगेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बेकिंग सोडा कुकिंग के साथ साथ सफाई के लिए भी बहुत कारगर मानी जाती है ऐसे में इससे चिमनी को भी चमकाया जा सकता है. बेकिंग सोडा से चिमनी को साफ करने के लिए एक कटोरी में पानी के साथ इसका पेस्ट तैयार करना चाहिए. फिर चिमनी को सूखे कपड़े से झाड़ कर इसे सॉफ्ट ब्रश की मदद से पूरी चिमनी पर अच्छी तरह से लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ देना है. अब एक गीले कपड़े से इसे पोंछ लेना है जिससे यह एकदम साफ हो जाएगी.

नींबू के रस में नमक मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. इस पेस्ट को चिमनी के फिल्टर और बाहरी सतह पर अच्छी तरह लगाएं. खासकर उन जगहों पर जहां तेल और चिकनाई ज्यादा जमी हो. नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड (सिट्रिक एसिड) ग्रीस को तोड़ने का काम करता है जबकि नमक हल्के स्क्रब की तरह काम करके जिद्दी गंदगी को ढीला करता है.

पहले गरम पानी की भाप देकर चिकनाई को नरम कर लेना चाहिए. इससे सफाई करना और आसान हो जाता है. सफाई करते समय चिमनी का पावर सप्लाई बंद रखनी चाहिए..बहुत ज्यादा जोर से स्क्रब न करनी चाहिए. इससे फिल्टर खराब हो सकता है. महीने में कम से कम 1 बार सफाई जरूर करनी चाहिए.





