10.5 C
Munich

तैयार हुआ पुलिस का मास्टर प्लान, घूम गई नोएडा बवाल के जांच की सुई, साजिश का शक

Must read


Last Updated:

Noida Protest News: नोएडा के अलग-अलग औद्योगिक इलाकों में बवाल होने के बाद आम लोगों से प्रभावित इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई. नोएडा पुलिस, कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच सेतु की तरह काम कर रही है. संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुलिस, पीएसी ,पैरामिलिट्री को तैनात किया गया है.

Zoom

नोएडा में हुए बवाल पर पुलिस की बड़ी बैठक.

लखनऊः नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन पर यूपी पुलिस मुख्यालय ने संदेश जारी किया है. डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ ऑर्डर लगातार नोएडा के हालातों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जरूरत के मुताबिक अफसरों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं. नोएडा में तैनात पुलिस अफसरों, कर्मचारियों के साथ डीजीपी राजीव कृष्ण ने ऑनलाइन मीटिंग की. ऑनलाइन मीटिंग में आज के हालातों की समीक्षा और कल की रणनीति तय की गई.

ब्रिज की तरह काम कर रही है पुलिस
ऑनलाइन मीटिंग में नोएडा के सभी थाना प्रभारी और सीनियर अफसर शामिल हुए. प्रभावित इलाकों में नागरिकों की सुविधा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए रोड डायवर्जन लागू किया गया है. आम लोगों से प्रभावित इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई. नोएडा पुलिस, कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच सेतु की तरह काम कर रही है. संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुलिस, पीएसी ,पैरामिलिट्री को तैनात किया गया है. नोएडा और पड़ोसी जिलों में कानून व्यवस्था की कड़ी निगरानी की जा रही है.

कई एक्स हैंडल पर पुलिस की निगरानी
सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर अफवाह, भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. अफ़वाह फैलाने वाले दो x हैंडल पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है. 50 से अधिक बॉट हैंडल चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटे के भीतर ही बनाया गया है. ये बॉट हैंडल नोएडा में श्रमिकों से जुड़े मुद्दे पर अफवाह फैलाने और भ्रामक नैरेटिव गढ़ने में जुटे. डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक ये प्रथम दृष्टया एक संगठित साजिश की ओर संकेत दे रहा है. इन सभी हैंडल्स के डिजिटल ट्रेल की विस्तृत जांच एसटीएफ करेगी. अफवाह और दुष्प्रचार फैलाने वाले हैंडल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश.

बिना पुष्टि के मैसेज या पोस्ट पर विश्वास ना करने की अपील
आम लोगों से बगैर पुष्टि के वीडियो पोस्ट या मैसेज पर भरोसा न करने ,उन्हें न फैलाने की अपील की गई है. डीजीपी राजीव कृष्ण के मुताबिक नोएडा की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. डीजीपी ने नोएडा पुलिस को उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई और श्रमिकों के प्रति संयम, सहानुभूति के साथ संवाद के निर्देश दिए.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article