दक्षिण भारत घूमने जा रहे हैं तो ये स्‍टेशन जरूर जाना, बेहद खास है

Date:


होमताजा खबरदेश

दक्षिण भारत घूमने जा रहे हैं तो ये स्‍टेशन जरूर जाना, बेहद खास है

Last Updated:

अगर आप दक्षिण भारत घूमने जा रहे हैं तो कर्नाटक का एक स्‍टेशन अब बदला बदला नजर आएगा. हो सकता है कि इस स्‍टेशन को पहचान न पाएं. बदामी स्टेशन 15.10 करोड़ की लागत से आधुनिक बना, नया एफओबी, लिफ्ट, बेहतर रोशनी और सजावट के साथ इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाएगा.

Zoom

रेलवे 1337 रेलवे स्‍टेशनों को रिडेवलप कर रहा है.

नई दिल्ली. अगर आप दक्षिण भारत घूमने जा रहे हैं तो कर्नाटक का एक स्‍टेशन अब बदला बदला नजर आएगा. हो सकता है कि इस स्‍टेशन को पहचान न पाएं. कर्नाटक के बदामी स्टेशन को 15.10 करोड़ रुपये की लागत से पूरी तरह आधुनिक और बेहतर सुविधाओं वाला बना दिया गया है. अब यहां आने वाले यात्रियों को खास सुविधाएं, सुरक्षा और आसपास का बेहतर माहौल मिलेगा.

बदामी स्टेशन पहले की तुलना में काफी आकर्षक हो गया है. स्टेशन भवन को 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में बढ़ाया गया है. नई प्रतीक्षा कक्ष, चौड़ा कॉन्कोर्स एरिया, बेहतर टिकट काउंटर और आधुनिक शौचालय बनाए गए हैं. स्टेशन की बाहरी दीवार को नया रूप दिया गया है और प्रवेश द्वार पर पोर्च बनाए गए हैं. स्टेशन परिसर में बदामी की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती कला और सजावट का काम भी किया गया है.

यात्रियों की सुविधा को सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है. प्लेटफॉर्मों पर 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में छत (कवर शेल्टर) बनाई गई है, जिससे बारिश और धूप से बचाव हो सकेगा. प्लेटफॉर्म की सतह को 7000 वर्ग मीटर क्षेत्र में नया किया गया है. इससे पैदल चलना आसान और आरामदायक हो गया है. स्टेशन के बाहर 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में नया सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया गया है. पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है.
पूरे स्टेशन पर बेहतर रोशनी और सुंदर लैंडस्केपिंग का काम किया गया है, जिससे स्टेशन का माहौल साफ-सुथरा और व्यवस्थित लगता है.

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव नया 12 मीटर चौड़ा सेंट्रल फुट ओवर ब्रिज (FOB) है, जिस पर 6.90 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यह पुल प्लेटफॉर्मों के बीच आना जाना आसान करेगा और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाएगा. बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए दो लिफ्ट भी लगाई गई हैं.स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए बिजली और डिजिटल सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया गया है.

एलईडी लाइटिंग, प्लेटफॉर्म नेम बोर्ड, साइनेज, कोच इंडिकेशन बोर्ड, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और घड़ियां लगाई गई हैं. स्टेशन भवन, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म शेल्टर, लिफ्ट, शौचालय और बिजली व्यवस्था तैयार है. जल्‍द ही इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related