दरभंगा में 15 अप्रैल को लगेगा जॉब कैंप, जानें 100 पदों पर भर्ती के लिए योग्यता

Date:


Last Updated:

इस जॉब कैंप में कुल 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को इमारत मोजिबिया तकनीकी संस्थान, महदौली किलाघाट में इस रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा.

दरभंगा: शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम संसाधन विभाग लगातार जॉब कैंप का आयोजन कर रहा है. इसी कड़ी में दरभंगा जिले में एक बार फिर बड़े स्तर पर रोजगार शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसमें युवाओं को विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. इस जॉब कैंप में कुल 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को इमारत मोजिबिया तकनीकी संस्थान, महदौली किलाघाट में इस रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा.

इस रोजगार शिविर में क्वेस कॉर्प लिमिटेड की ओर से विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी. इनमें ट्रेनी, लीड प्रो-ऑपरेटर, क्वालिटी चेकर और असेम्बलर जैसे पद शामिल हैं. चयनित अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स, टाटा ऑटो कंप, एमआरएफ टायर्स और विस्ट्रॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा. कुल 100 पदों के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है.

इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं या अपने नजदीकी नियोजनालय कार्यालय में जाकर भी पंजीयन करा सकते हैं.

पात्रता की बात करें तो इस शिविर में 10वीं, 12वीं, आईटीआई (किसी भी ट्रेड), डिप्लोमा, बीई और बीटेक उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है. चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 19,719 रुपये तक का वेतन पैकेज दिया जाएगा. इसके साथ ही मुफ्त चिकित्सा सुविधा, कैंटीन, ओवरटाइम भत्ता जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल गुजरात या बेंगलुरु में होगा.

अभ्यर्थियों को जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पांच रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा. इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जहां वे सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने इंटरव्यू देकर रोजगार हासिल कर सकते हैं.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related