Last Updated:
आशीष उपाध्याय ने बताया कि इंजीनियरिंग से सिविल सर्विसेज में आने के पीछे का मकसद लोगों तक पहुंचना था. इंजीनियरिंग में सबकुछ अच्छा था, लेकिन लोगों तक नहीं पहुंच सकता था. यहीं वजह था कि हमने सिविल सर्विसेज को चुना. पढ़ाई के प्रति मेरा रुझान पहले से था. मैं अभी भी पढ़ना चाहता हूं. मेरी माँ अशिक्षित थी. मुझे पढ़कर उनके सपनों को पूरा करना था.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाले आशीष उपाध्याय असिस्टेंट कमिश्नर बन गए हैं. यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल करके पहले ही प्रयास में अधिकारी बन गए. असिस्टेंट कमिश्नर बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. गांव के देवी स्थलों पर आशीर्वाद लेने के बाद घर पहुंचे. आशीष ने सफलता का श्रेय दादी और मां को दिया. कहा कि उनके बगैर यह संभव नहीं था. प्रेरणा बनी, जिससे यह मुकाम हासिल हुआ है.
आईआईटी पटना से की इंजीनियरिंग
आशीष उपाध्याय ने बताया कि मुझे बहुत हर्ष का अनुभव हो रहा है. बहुत खुश हूं. अपनों के बीच में हूं. सभी ने मुझे आशीर्वाद दिया. 10 वीं की पढ़ाई प्रयागराज के बाल भारती स्कूल से की. उसके बाद कोटा राजस्थान से आईआईटी की तैयारी के दौरान 12वीं की पढ़ाई पूरी की. पहले ही प्रयास में मेरा आईआईटी के लिए चयन हुआ था. आईआईटी पटना से मैंने इंजीनियरिंग की. 2020 में आईआईटी पास की. इससे पहले यूपीएससी के दो मेंस दे चुके हैं. पिछले प्रयास में एक नंबर से मेंस की परीक्षा में फेल हुए थे. पिता के गाइडेंस में यूपीपीसीएस की तैयारी की. पहले ही प्रयास में सफलता मिली है. बतौर जीएसटी कमिश्नर चयन हुआ है.
दादी का रहा सपना
आशीष उपाध्याय ने बताया कि इंजीनियरिंग से सिविल सर्विसेज में आने के पीछे का मकसद लोगों तक पहुंचना था. इंजीनियरिंग में सबकुछ अच्छा था, लेकिन लोगों तक नहीं पहुंच सकता था. यहीं वजह था कि हमने सिविल सर्विसेज को चुना. पढ़ाई के प्रति मेरा रुझान पहले से था. मैं अभी भी पढ़ना चाहता हूं. मेरी माँ अशिक्षित थी. मुझे पढ़कर उनके सपनों को पूरा करना था. यूपीएससी से तैयारी शुरू हुई. यूपीपीसीएस में सफल हुआ. दादी का बड़ा सहयोग मिला. उन्होंने हमें प्रेरणा दी. मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं.
सोशल मीडिया से दूरी
आशीष उपाध्याय ने बताया कि आईआईटी की पढ़ाई के बाद से ही सोशल मीडिया छोड़ दिया. मैं किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं हूं. दो महीने पहले व्हाट्सअप चलाना शुरू किया हूँ. मैं खुद में ज्यादा ध्यान देता हूँ. कभी भी सफलता के लिए हमें ज्यादा मेहनत की आवश्यकता होती है. अगर आप यूपीएससी या यूपीपीसीएस की तैयारी कर रहे हैं तो शुरू में 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई करें. पढ़ाई ठीक-ठाक हो जाए तो 4 से 5 घंटे भी पर्याप्त है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें





