दाम ₹100 किलो, साइज नाखून से छोटा! जमशेदपुर की बेला रानी ने ‘धान मिर्च’ से बदली अपनी तकदीर – News18 हिंदी

Date:


X

दाम ₹100 किलो, साइज नाखून से छोटा! बेला रानी ने ‘धान मिर्च’ से बदली अपनी तकदीर

 

arw img

Dhan Mirch Farming Success Story: जमशेदपुर के पटमदा की बेला रानी महतो ने अपनी मेहनत से एक ऐसी मिसाल पेश की है. जिसने साबित कर दिया कि खेती में साइज नहीं, स्वाद और तीखापन मायने रखता है. बेला रानी इन दिनों धान मिर्च की अनोखी खेती को लेकर चर्चा में हैं. यह मिर्च आकार में नाखून से भी छोटी है, लेकिन इसका तीखापन बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने छुड़ा देता है. सामान्य मिर्च के मुकाबले धान मिर्च की मांग और कीमत दोनों ही आसमान छू रही हैं. बेला रानी बताती हैं कि बाजार में यह ₹100 प्रति किलो से भी अधिक दाम पर बिकती है. होटल और ढाबों में इसकी जबरदस्त मांग है, क्योंकि इसकी कम मात्रा ही खाने को बेमिसाल तीखापन और सौंधी खुशबू दे देती है. सशक्तीकरण की मिसाल बनी बेला रानी के अनुसार इस मिर्च की खेती साल भर की जा सकती है. हालांकि इसे सटीक सिंचाई और देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन कम जगह में अधिक पैदावार होने के कारण यह छोटे किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है. यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि पाचन के लिए भी गुणकारी मानी जाती है. पटमदा की यह छोटी मिर्च आज बेला रानी की आत्मनिर्भरता की बड़ी पहचान बन चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related