दिल्ली की सड़कों पर खौफ, नशे में धुत ड्राइवर का तांडव, ट्रैफिक पुलिस को कार की बोनट पर घसीटा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 21 मार्च 2026 को शाम लगभग 05:52 बजे दिल्ली के लाल साई मार्ग स्थित भारती कॉलेज के पास एक घटना हुई. यह घटना ट्रैफिक स्टाफ के SI गुरदीप सिंह (3505/D) और कांस्टेबल मोहन पाल (4469/T) द्वारा की जा रही शराब पीकर गाड़ी चलाने की नियमित जांच के दौरान हुई. शक के आधार पर रजिस्ट्रेशन नंबर RJ05***5626 वाली एक सैंट्रो कार को रोका गया. हालांकि, ड्राइवर जिसकी पहचान बाद में द्वारका बागडोला, दिल्ली-110077 निवासी नीलेश कुमार के रूप में हुई, ने मौके से भागने की कोशिश की. इस कोशिश में ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे कांस्टेबल को टक्कर मार दी. कांस्टेबल टक्कर लगने पर कार के बोनट पर जा गिरा और कुछ मीटर आगे जाकर सड़क पर गिर गया. आस-पास मौजूद लोगों की मदद से, आखिरकार उस गाड़ी को रोक लिया गया. कार को ज़ब्त कर लिया गया और ट्रैफिक स्टाफ द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने, रेड लाइट जंप करने, दुर्व्यवहार करने और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में MV एक्ट की धारा 185/184/179/184/209 के तहत चालान जारी किया गया. ट्रैफिक अधिकारियों की शिकायत पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



