Last Updated:
केरल के पलक्कड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली ही चुनावी रैली से सियासी समीकरण बदल दिए हैं. रैली में एलडीएफ-यूडीएफ पर तीखे प्रहार और उसके बाद भव्य रोड शो में हुई फूलों की बारिश ने केरल में भाजपा के ‘उदय’ का बड़ा संदेश दिया है. पलक्कड़ की सड़कों पर ‘मोदी मैजिक’ दिखा तो रैली में विरोधियों की खूब खबर ली. रोड शो में उमड़ा जनसैलाब क्या केरल में बदलेगी सत्ता की रीत?
पीएम मोदी का केरल में सुपर संडे क्या बीजेपी के लिए उजाला लेकर आएगा?
केरल चुनाव 2026 : 29 मार्च 2026 की तारीख केरल की राजनीति के इतिहास में एक बड़े मोड़ के रूप में दर्ज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक्कड़ की धरती से न केवल चुनावी शंखनाद किया, बल्कि अपने आक्रामक तेवरों और भव्य रोड शो के जरिए यह संदेश दे दिया कि भाजपा अब केरल में केवल ‘तीसरे कोण’ तक सीमित नहीं रहना चाहती. रैली में विरोधियों पर ‘गिन-गिनकर’ किए गए वार और रोड शो में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि दक्षिण भारत में भाजपा का ‘मिशन साउथ’ अब परवान चढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रैली में एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के गठबंधन को ‘भ्रष्टाचार का कॉकटेल’ बताया. उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए जनता को याद दिलाया कि कैसे ये दोनों दल दिल्ली में दोस्ती करते हैं और केरल में कुश्ती का नाटक करते हैं.
Palakkad, Kerala: PM Narendra Modi participates in a public rally in Palakkad





