Last Updated:
Delhi News: दिल्ली में कला और संस्कृति से जुड़ा एक खास आयोजन होने जा रहा है. 28 मार्च की शाम को LTG Auditorium में भरतनाट्यम की सोलो प्रस्तुति प्रेम की अनंत नृत्य यात्रा आयोजित होगी. इस कार्यक्रम में युवा नृत्यांगना Tanusha Tyagi अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी, जो कि गुरु Sindhu Mishra की शिष्या हैं.
राजधानी दिल्ली में कला और संस्कृति से जुड़ा एक खास आयोजन होने जा रहा है. 28 मार्च की शाम को LTG Auditorium में भरतनाट्यम की सोलो प्रस्तुति प्रेम की अनंत नृत्य यात्रा आयोजित होगी. इस कार्यक्रम में युवा नृत्यांगना Tanusha Tyagi अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी, जो कि गुरु Sindhu Mishra की शिष्या हैं.
प्रेम और भक्ति की कहानी को नृत्य में पिरोया
यह प्रस्तुति प्रेम के अलग-अलग रूपों को दर्शाएगी. इसमें भक्ति, समर्पण और इंसान के ईश्वर से जुड़ाव को खास तरीके से दिखाया जाएगा. पूरी प्रस्तुति शिव और पार्वती की पौराणिक कथा से प्रेरित है, जिसमें उनके प्रेम और विश्वास को नृत्य के माध्यम से समझाया जाएगा.
पारंपरिक शैली में होगी पूरी प्रस्तुति
कार्यक्रम भरतनाट्यम की पारंपरिक मार्गम शैली में पेश किया जाएगा. इसकी शुरुआत भगवान Ganesha और Shiva की वंदना से होगी. इसके बाद पदवर्णम में पार्वती की भक्ति को दिखाया जाएगा, जहां उनके प्रेम की परीक्षा होती है. आगे पदम में शिव-पार्वती के विवाह से जुड़ा एक खास प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा. अंत में तिल्लाना के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जिसमें तेज लय और ऊर्जा देखने को मिलेगी.
लाइव म्यूज़िक से सजेगा मंच
इस खास शाम को और भी खास बनाएगा लाइव म्यूज़िक. मंच पर संगीतकार अपनी प्रस्तुति से नृत्य को और जीवंत बनाएंगे.इसके अलावा यहां नट्टुवांगम की जिम्मेदारी खुद गुरु सिंधु मिश्रा संभालेंगी, जिससे पूरी प्रस्तुति में पारंपरिक स्पर्श बना रहेगा.इस प्रस्तुति में सजीव वाद्य-वृंद का विशेष आकर्षण भी होगा। श्री जी. एलंगोवन कर्नाटक संगीत गायन और बांसुरी पर, श्री नितिन शर्मा हिंदुस्तानी गायन में, श्री सचिन शर्मा तबले पर और डॉ. राममूर्ति केसवन मृदंगम पर संगत देंगे.
दर्शकों के लिए खास अनुभव
यह कार्यक्रम सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि भावनाओं और कहानी का एक सुंदर संगम होगा. दिल्ली के दर्शकों के लिए यह एक ऐसा मौका है, जहां वे शास्त्रीय कला को करीब से महसूस कर सकते हैं.
कोई शुल्क नहीं
इस प्रस्तुति को देखने के लिए आपको किसी भी तरीके का शुल्क देना नहीं पड़ेगा यह सभी के लिए है, वही नहीं, अगर आप भी इस कार्यक्रम को देखने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दूं यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन आपको मंडी हाउस पड़ेगा.





