Last Updated:
बहराइच के बौडी क्षेत्र के नवबस्ता गांव के रहने वाले दिनेश पिछले 20 सालों से अनोखे तरीके से कारोबार कर रहे हैं. नौकरी न मिलने पर उन्होंने शहर में दुकान लेने की बजाय रोज 30 किलोमीटर बाइक से आकर सड़क किनारे दो चारपाई लगाकर इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचना शुरू किया. बारिश में सामान बचाने के लिए चारपाई का आइडिया कामयाब हुआ और अब वे रोजाना करीब 1000 से 2000 रुपये तक कमा लेते हैं.
बहराइच. बिजनेस तो करते हुए आपने बहुत सारे लोगों को देखा होगा, कुछ लोग दुकान पर तो कुछ लोग रेडी पटरी पर बिजनेस करते हैं. लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो लगातार 20 सालों से अपना बिजनेस दो चारपाई के सहारे करते हैं. घर से 30 किलोमीटर दूर हर रोज मोटरसाइकिल से सफर कर शहर के किनारे दो चारपाई लगाकर इनकी दुकान लगती है. बहराइच जिले के बौडी क्षेत्र के गांव नवबस्ता के रहने वाले दिनेश ने बिजनेस करने का अनोखा तरीका निकाला है, दरअसल, जब नौकरी नहीं मिली तब इन्होंने सोचा क्यों ना कोई व्यापार किया जाए, लेकिन गांव में घर होने के नाते व्यापार भी करते तो इतना सक्सेस ना होते तब इन्होंने सोचा क्यों ना शहर में व्यापार किया जाए. लेकिन शहर में दुकान मिलना ना के बराबर था. तब इन्होंने मोटरसाइकिल के सहारे शहर में व्यापार शुरू किया.
मोटरसाइकिल से सफर फिर व्यापार शुरू
व्यापारी दिनेश ने बताया है जब मोटरसाइकिल से यह शहर पहुंचे तो इनके मन में एक आइडिया आया क्यों ना हर रोज शहर आकर यहां पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम की बिक्री रोड के किनारे जमीन पर की जाए, जिससे किसी को कोई समस्या भी नहीं होगी और ना ही दुकान लेने की झंझट होगी. इस तरह सुबह से शाम तक हजार, 2000 की कमाई भी हो जाएगी, बस इन्होंने इलेक्ट्रॉनिक आइटम की बिक्री शुरू कर दी और हर रोज जमीन पर पल्ली बिछाकर दुकान लगाकर तैयार हो जाती थी. लेकिन जब बरसात का सीजन होता था तो काफी समस्या का सामना करना पड़ता था. कभी-कभी सामान भीग जाते थे और खराब हो जाते थे फिर आया चारपाई पर लगाने का आईडिया.
बरसात में आया चारपाई पर लगाने का आईडिया
बरसात के सीजन में जब जमीन में पल्ली पर लगा हुआ सामान भीग जाता था तब दिनेश ने दो फोल्डिंग की चारपाई खरीदी और एक लाल कपड़ा बस चारपाई के ऊपर कपड़ा बिछाकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लगा देते थे. जिससे निकलने वालों की नजर भी अच्छे से पड़ती थी और सामान भी बारिश में खराब नहीं होता था. दिनेश अपनी इस अनोखी दुकान पर टॉर्च, नेल कटर, बच्चों के खिलौने, वाटरप्रूफ घड़ी और भी कई सामान बिक्री करते हैं. जिसमें हर रोज हजार 2000 की कमाई बड़े आराम से हो जाती है. यह दुकान को यह बहराइच शहर में कचहरी रोड पर शहीद स्मारक पार्क और पुलिस क्लब के बीच रोड साइड में पीपल के पेड़ के नीचे लगते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


