धोनी के हाथ लगाते ही 1000 करोड़ तक पहुंचने वाली है ये कंपनी, 10 साल से है साथ, जेड ब्‍लैक नाम से बेचती है सामान

Date:


Last Updated:

MS Dhoni Business Compaign : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले 10 साल से एक ही कंपनी के साथ जुड़कर उसके अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं. अब आईपीएल से ठीक पहले एक बार फिर कंपनी ने धोनी के नाम के भरोसे पर कारोबार बढ़ाने की रणनीति बनाई है.

Zoom

क्रिकेटर एमएस धोनी पिछले 10 साल से एक ही कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं.

नई दिल्‍ली. आईपीएल बस 2 दिन बाद शुरू होने वाला है. एक बार फिर स्‍टेडियम से लेकर देशभर की गलियों में थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी का नाम गूंजना शुरू हो जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम से रिटायर होने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि आज भी धोनी के नाम पर कंपनियां अपने प्रोडक्‍ट को हाथों हाथ बेच देती हैं. ऐसी ही एक कंपनी है मध्‍य प्रदेश की, जिसने जबसे धोनी का हाथ थामा है, उसका बिजनेस दिन दूना रात चौगुना बढ़ता जा रहा है. कंपनी ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि अगले 2 साल में ही उसका कारोबार 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. अब कंपनी ने आईपीएल से ठीक पहले धोनी के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया है.

दरअसल, इस कंपनी का नाम है मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (एमडीपीएच), जो जेड ब्‍लैक ब्रांड के नाम से अपने प्रोडक्‍ट बेचती है. देखा जाए तो इस कंपनी का प्रोडक्‍ट पूजा सामग्री से जुड़ा है और शुरुआती कारोबार अगरबत्‍ती का था. लेकिन, अब कंपनी कपूर के बिजनेस में भी उतर चुकी है और धोनी के साथ मिलकर नवरात्रि के समय ‘सब शुभ होगा’ अभियान शुरू किया है. अगरबत्‍ती के बाद इस कंपनी ने कपूर और भीमसेनी कपूर जैसे प्रोडक्‍ट उतारे हैं.

क्‍या है कंपनी का अगला टार्गेट
मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के निदेशक अंकित अग्रवाल का कहना है कि एमएस धोनी के साथ हमारा एक दशक से जुड़ा संबंध पूरी तरह भरोसे को दर्शाता है. देश में आज भी उनके चाहने वालों का भरोसा जुड़ा हुआ है, जो हमारे इस ब्रांड के साथ भी बिल्कुल स्वाभाविक है. जेड ब्लैक समर्पण शुद्ध कपूर और भीमसेनी कपूर के साथ हमारा उद्देश्य पूजा उत्पादों के बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना है. धोनी के साथ मिलकर हम इस लक्ष्‍य को तेजी के साथ हासिल कर रहे हैं. अब हमारा लक्ष्‍य है कि FY28 तक कंपनी का राजस्‍व 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. धोनी के साथ मिलकर यह कंपनी साल 2017 से ही अपना अभियान चला रही है.

कितना बड़ा है कंपनी का कारोबार
साल 1992 में इंदौर के रहने वाले प्रकाश अग्रवाल ने एक गैराज से इस कंपनी की शुरुआत की थी. शुरुआत में वह सिर्फ अगरबत्‍ती बनाते थे. आज कंपनी के पोर्टफोलियो में अगरबत्ती, धूप, पूजा सामग्री, लाइफस्टाइल फ्रेग्रेन्स और कपूर उत्पाद शामिल हैं. 10 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स और 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी मौजूदगी है. मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (एमडीपीएच) के तहत स्थापित यह ब्रांड इंदौर में 9.40 लाख वर्गफुट के परिसर से संचालित होता है, जहां करीब 4,000 कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी रोजाना 4.5 करोड़ से अधिक अगरबत्तियां बनाती है.

किस प्रोडक्‍ट को बढ़ा रहे धोनी
एमएस धोनी इस बार जिस प्रोडक्‍ट के अभियान में जुड़े हैं, वह कई तरह के पैकेट में आती है. इस बार का पूरा अभियान शुद्ध कपूर और भीमसेनी कपूर पर केंद्रित है. इन्हें शुद्धता और वेलनेस से जुड़े गुणों के लिए भी महत्व दिया जाता है, जिनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी जैसे लाभ शामिल हैं. इस बार प्रोडक्‍ट को जार, जिपर पैक और पाउच जैसे कई फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिनका आकार 2 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक है. धोनी का भी कहना है क‍ि जेड ब्लैक के साथ संदेश हमेशा सरल रहा है ‘अपना सर्वश्रेष्ठ करें और विश्वास रखें.’ हम आगे भी इसी भरोसे को बढ़ाने पर मिलकर काम करते रहेंगे.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related