9.2 C
Munich

नहीं खेलना 100 टेस्ट तो क्यों दे जान, राशिद खान का बयान, अब क्या करेगा अफगानिस्तान, लड़ने से पहले क्या जीत गया हिंदुस्तान?

Must read


होमखेलक्रिकेट

नहीं खेलना 100 टेस्ट तो क्यों दे जान, राशिद खान का बयान, फंस गया अफगानिस्तान

Last Updated:

राशिद खान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए फिट रहना है. 27 साल के राशिद ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद लोअर-बैक सर्जरी कराई थी और डॉक्टरों ने उन्हें पारंपरिक फॉर्मेट से बचने को कहा है.

Zoom

भारत के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलेंगे अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान

नई दिल्ली.  गुजरात टाइटंस के ट्रंपकार्ड और टीम टी-20 के धाकड़ गेंदबाज को खेल के बेस्ट फॉर्मेट से दूर रहना पड़ सकता है. पीठ की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान को रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी है, इसलिए उन्होंने इशारा किया है कि वह जून में मुल्लनपुर में भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर रह सकते हैं.

भारत में टेस्ट खेलने का मौका जरूर खास है, लेकिन राशिद खान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए फिट रहना है. 27 साल के राशिद ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद लोअर-बैक सर्जरी कराई थी और डॉक्टरों ने उन्हें पारंपरिक फॉर्मेट से बचने को कहा है. इसके बावजूद, उन्होंने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट खेला था जिसमें उन्होंने 54 ओवर फेंके और 11 विकेट लिए थे.

टेस्ट खेलने पर ससपेंस

राशिद ने गुजरात टाइटंस की दिल्ली कैपिटल्स पर एक रन की जीत के बाद कहा, ‘बहुत मुश्किल सवाल है. रेड बॉल में थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि डॉक्टर ने सबसे पहले यही कहा था कि रेड बॉल से दूर रहना है. लेकिन फिर भी मैंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट खेला.’ उन्होंने कहा, ‘डॉक्टर ने कहा था कि अगर क्रिकेट नहीं खेलना है तो रेड बॉल खेलते रहो. अफगानिस्तान को 2017 में टेस्ट का दर्जा मिला था और तब से टीम ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें राशिद ने सिर्फ छह में हिस्सा लिया है.

टेस्ट मेरा टॉर्गेट नहीं

राशिद खान ने कहा, वनडे मुझे पसंद है और मैं लंबे समय तक अफगानिस्तान के लिए वनडे खेलने के लिए फिट हूं, लेकिन मुझे ध्यान रखना है कि कितने मैच खेलूं और खुद पर ज्यादा बोझ न डालूं, ताकि लंबे समय तक खेल सकूं. जब आईपीएल के बाद भारत के खिलाफ मैच के बारे में पूछा गया तो राशिद ने साफ जवाब नहीं दिया, आप बहुत मुश्किल सवाल पूछ रहे हैं. मैंने पहले एक टेस्ट खेला है (2025 में) तो अब मैं आराम करूंगा और खुद को वर्ल्ड कप के लिए तैयार करूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘सोचिए अगर उस टेस्ट में मेरी पीठ में कुछ हो गया तो मैं 100 टेस्ट नहीं खेल सकता. अगर साल में एक टेस्ट खेलना है तो मैं 100 साल तक नहीं खेल सकता, इसलिए टेस्ट क्रिकेट में कोई टारगेट नहीं है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article