निरीक्षण के बीच में ही क्यों लौट गए जस्टिस? अफसरों की लापरवाही पर भड़के, 4 दिन की मोहलत देकर मचा हड़कंप

Date:


Last Updated:

Pali Ground Report: एक अहम निरीक्षण के दौरान जस्टिस के अचानक बीच में ही लौट जाने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां और लापरवाही सामने आईं, जिससे नाराज होकर उन्होंने दौरा अधूरा छोड़ दिया. जाते-जाते जस्टिस ने संबंधित अधिकारियों को 4 दिन की मोहलत देते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं. इस घटना के बाद अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है और सुधार कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

पाली. फैक्ट्रियों से निकलता रंगीन ज़हरीला पानी और इसके कारण दम तोड़ती बांडी नदी के बिगड़ते हालातों के बीच रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने सख्त नाराजगी जताई है. पाली जिले के मंडिया रोड स्थित ट्रीटमेंट प्लांट संख्या 1 और 2 के निरीक्षण के दौरान जब जस्टिस लोढ़ा की नजर सड़कों और बहाव क्षेत्र में बहते रंगीन पानी पर पड़ी, तो उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त हिदायत दी.

रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढा ने चिंता जताते हुए कहा कि प्रदूषण की स्थिति पाली में सुधरती नजर नहीं आ रही. आप लोग क्या काम कर रहे हो. प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते. ऐसे ही हालात रहे तो फैक्ट्रियां चलाना मुश्किल हो जाएगा.

“क्या काम कर रहे हैं आप लोग?”: अधिकारियों से सीधा सवाल
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आरओ अमित सोनी और रीको प्रबंधक डीके झा के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जस्टिस लोढ़ा ने कहा कि पाली में प्रदूषण की स्थिति सुधरने के बजाय और विकराल होती जा रही है. उन्होंने कड़े लहजे में अधिकारियों से पूछा, “आप लोग आखिर क्या काम कर रहे हैं? प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? अगर यही हालात रहे, तो इन फैक्ट्रियों का संचालन जारी रखना नामुमकिन हो जाएगा.”

नाराजगी के साथ दिया चार दिन का अल्टीमेटम 
जस्टिस लोढ़ा ने बांडी नदी की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि वे महज चार दिनों के भीतर दोबारा स्थिति का जायजा लेने आएंगे. उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तब तक जमीनी स्तर पर सुधार नजर आना चाहिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन से भी फोन पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उनकी नाराजगी का आलम यह था कि वे पूरा निरीक्षण बीच में ही छोड़कर जोधपुर लौट गए.

फटकार का असर: हरकत में आया प्रशासन
जस्टिस लोढ़ा की कड़ी फटकार के बाद जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम तुरंत एक्शन मोड में आ गई. अधिकारियों ने देर शाम शहर के भीतरी क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित और प्रदूषण फैला रही तीन टेक्सटाइल इकाइयों पर छापेमारी कर उन्हें सीज करने की कार्रवाई की.एसडीएम विमलेन्द्र सिंह राणावत के नेतृत्व में टीम ने महावीर उद्योग नगर स्थित मैसर्स जे फिनिशिंग वर्क्स, मैसर्स लीला के टेक्स और मोची कॉलोनी स्थित मैसर्स एमएम टेक्सटाइल को नियमों के उल्लंघन और प्रदूषण फैलाने के आरोप में मौके पर ही सीज कर दिया.

मौके पर भारी जाप्ता रहा तैनात
इस बड़ी कार्रवाई के दौरान जिला कलेक्टर के साथ नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सीओ सिटी मदनसिंह चौहान, किसान नेता वागाराम विश्नोई और पूर्व पार्षद जय जसवानी सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा. प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. अब देखना यह होगा कि जस्टिस लोढ़ा के अल्टीमेटम के बाद आने वाले चार दिनों में पाली के प्रदूषण नियंत्रण की तस्वीर कितनी बदलती है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related