नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को निरहुआ का समर्थन, बोले- सकारात्मक कदम, निशांत, पवन और खेसारी पर भी बोले

Date:


Last Updated:

Dinesh Lal Yadav Nirahua on Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के मुद्दे पर भोजपुरी स्टार से नेता बने दिनेश लाल यादव निरहुआ ने न केवल नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया, बल्कि निशांत कुमार, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह से जुड़े सवालों पर भी खुलकर अपनी बात रखी.

Zoom

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर निरहुआ ने दी शुभकामनाएं, कहा हर जगह करेंगे बिहार का नाम रोशन.

पटना. भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के राज्यसभा जाने के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है. निरहुआ ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में बिहार को मजबूत बनाया और अब वे जहां भी रहेंगे, बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने इसे एक सकारात्मक राजनीतिक कदम बताया और पूरे बिहार की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं. निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर निरहुआ ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए उनके संभावित रोल पर कहा कि यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का होता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय संगठन और गठबंधन के वरिष्ठ नेता मिलकर लेते हैं, इसलिए इस पर अभी अटकलें लगाना उचित नहीं है.

खेसारी के बयान पर दिया करारा जवाब

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता खेसारी लाल यादव (Actor Khesari Lal Yadav) द्वारा राजनीति को लेकर दिए गए बयान पर निरहुआ ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राजनीति ईमानदार लोगों के लिए है, न कि बेवजह आरोप लगाने वालों के लिए. उनके इस बयान को भोजपुरी इंडस्ट्री और राजनीति के बीच चल रही बहस के संदर्भ में देखा जा रहा है.

अखिलेश यादव पर निशाना

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पेट्रोल-डीजल पर दिए गए बयान पर भी निरहुआ ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से नेताओं की सोच और नीयत का पता चलता है. उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के समय देश को एकजुट रखने की जरूरत होती है, लेकिन ऐसे बयान समाज में भ्रम और भय पैदा करते हैं.

पवन सिंह और खेसारी विवाद पर सफाई

भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों के बीच विवाद को लेकर भी निरहुआ ने सफाई दी. पवन सिंह और खेसारी के बीच कथित विवाद पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी कलाकार एक परिवार की तरह हैं और उनका मकसद समाज को आगे बढ़ाना है. चाहे बिहार हो या उत्तर प्रदेश, सभी कलाकार अपने लोगों की भलाई चाहते हैं.

पवन सिंह के भविष्य पर दिया संकेत

पवन सिंह को राज्यसभा न भेजे जाने के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि भाजपा में समय के अनुसार जिम्मेदारियां दी जाती हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि सही समय आने पर पवन सिंह को भी पार्टी में बड़ी भूमिका मिलेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी में किसे कब कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी, यह नेतृत्व तय करता है.

चुनाव और पार्टी में भूमिका पर बयान

आगामी चुनावों में अपनी भूमिका को लेकर निरहुआ ने कहा कि प्रचार करना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में जहां भी जरूरत होगी, वहां काम करेंगे. चाहे बिहार, उत्तर प्रदेश या पश्चिम बंगाल का चुनाव हो, वे पार्टी के लिए प्रचार करते रहेंगे.

कार्यकर्ता की भूमिका पर जोर

निरहुआ ने यह भी कहा कि वे और अन्य कलाकार नेता किसी पद या प्रतिष्ठा के लिए राजनीति में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़े हैं और उसी के लिए काम करते हैं. भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में वे हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहेंगे. निरहुआ ने नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया, वहीं दूसरी ओर पार्टी लाइन पर मजबूती से खड़े नजर आए.

About the Author

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related