नोट गिनने की मशीन और जमीन पर सोना… बस एक मोबाइल मैसेज ने खोल दिया भ्रष्टाचार का राज!

Date:


होमवीडियोदेश

नोट गिनने की मशीन और जमीन पर सोना… बस एक मोबाइल मैसेज ने खोल दिया भ्रष्टाचार का राज! वारंगल में ACB की रेड

X

नोट गिनने की मशीन और जमीन पर सोना… बस एक मोबाइल मैसेज ने खोल दिया भ्रष्टाचार का राज! वारंगल में ACB की रेड

 

arw img

Warangal ACB Raid: वारंगल में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अचानक छापा मारा. गुरुवार को ऑफिस की जांच के दौरान अधिकारियों को बड़ी गड़बड़ी के सबूत मिले. इसके बाद शुक्रवार को स्टाफ के घरों पर भी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान करीब 20 दलाल पकड़े गए. उनके पास से बड़ी मात्रा में नकद, सोना, चांदी और सरकारी सेविंग सर्टिफिकेट बरामद हुए. प्रारंभिक जांच में पता चला कि मोबाइल ट्रांजैक्शन के जरिए सब-रजिस्ट्रार के खातों में बड़ी रकम भेजी जा रही थी. ACB अधिकारियों ने मिडिलमेन के मोबाइल मैसेजों का भी विश्लेषण किया. इसके जरिए कई अवैध लेन-देन का खुलासा हुआ. अब तक कुल ₹24 लाख नकद, सोना-चांदी और ₹30 लाख के सेविंग सर्टिफिकेट जब्त किए जा चुके हैं. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही सरकार को सौंपी जाएगी. यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी चेतावनी के रूप में देखी जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related