नौशहरा टनल के पास बेकाबू ट्रक ने दो कारों के उड़ाए परखच्चे! ऑल्टो नीचे दबी, इको पलटी; खौफनाक वीडियो
नौशहरा टनल के पास बेकाबू ट्रक ने दो कारों के उड़ाए परखच्चे! ऑल्टो नीचे दबी, इको पलटी; खौफनाक वीडियो
जम्मू-कश्मीर के नौशहरा टनल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो यात्री वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ऑल्टो कार और इको गाड़ी में सवार लगभग 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए. यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक जम्मू से राजौरी की ओर जा रहा था. टनल के पास पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. इसके बाद वह सामने से आ रही ऑल्टो और इको कार से टकरा गया. टक्कर लगते ही मौके पर कोहराम मच गया और चीख-पुकार सुनाई देने लगी. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर उप जिला अस्पताल नौशहरा ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या लापरवाही से.




