पर कतरे गए तो राघव चड्ढा ने दिखाया संसद का रिपोर्ट कार्ड, वीडियो में जो लिखा उसमें AAP के लिए मैसेज

Date:


आम आदमी पार्टी (आप) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप-नेता पद से हटाने की मांग की है. इतना ही नहीं, पार्टी ने यह भी कहा है कि राघव चड्ढा को को सदन में सवाल पूछने के लिए समय ना दिए जाए. पार्टी की तरफ से यह कदम उठाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह राज्यसभा में कई मुद्दों को उठाते हुए नजर आ रहे हैं.
इस भाषण में राघव चड्ढा ने आम लोगों, खासकर मिडिल क्लास और मेहनतकश नागरिकों से जुड़े कई मुद्दे उठाए, जिनमें – डेटा और डिजिटल अधिकार, बैंक चार्जेज , मोबाइल प्रीपेड प्लान, टैक्स और आम आदमी पर बोझ, एयरलाइन और एयरपोर्ट से जुड़े मुद्दे, टोल प्लाज़ा, स्वास्थ्य अधिकार, फूड अडल्टरेशन (खाने में मिलावट), किसान और एयर पॉल्यूशन, पेपर लीक और युवाओं का भविष्य, गिग वर्कर्स/डिलीवरी बॉयज़, जीएसटी और प्राइवेट कंपनियाँ और फ्रेटरनिटी (बंधुत्व) को कानूनी अधिकार – जैसे मुद्दे शामिल हैं. कुल मिलाकर, उन्होंने भाषण में आम नागरिक, मिडिल क्लास, किसान, छात्र, गिग वर्कर्स और यात्रियों के आर्थिक, सामाजिक और डिजिटल अधिकारों की सुरक्षा और राहत की मांग की गई है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related