पवन खेड़ा के साथ कांग्रेस ने कर दिया खेल! असम पुलिस की रेड लेकिन पार्टी नेतृत्व चुप, क्या बलि का बकरा बना रही?

Date:


होमताजा खबरदेश

‘अपनों ने ही छोड़ दिया अकेला’, पवन खेड़ा के साथ कांग्रेस ने कर दिया ‘खेला’?

Last Updated:

Pawan Khera News: असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए गए पासपोर्ट विवाद के आरोपों के बाद हुई है. जहां एक ओर पुलिस खेड़ा को ‘फरार’ बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे बदले की राजनीति करार दे रही है. इस बीच पार्टी के अंदरूनी गलियारों में नेतृत्व की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. खेड़ा समर्थक नाराज हैं कि पार्टी नेतृत्व ने इन आरोपों को हवा नहीं दी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (File Photo : PTI)

नई दिल्ली/गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अब राशन-पानी लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के पीछे पड़ गए हैं. मंगलवार को असम पुलिस की एक टीम पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुंची. पुलिस का कहना है कि खेड़ा घर पर नहीं मिले और उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. यह मामला मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर से जुड़ा है. इस पुलिसिया एक्शन से इतर कांग्रेस के अंदर भी सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है. सूत्रों के मुताबिक पवन खेड़ा खेमे के नेता अपनी ही पार्टी के सीनियर लीडर्स से नाराज हैं. उनकी नाराजगी की वजह यह है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर लगाए गए आरोपों पर पार्टी नेतृत्व वैसी आक्रामकता नहीं दिखा रहा है, जैसी उम्मीद की जा रही थी.

क्या पवन खेड़ा को पार्टी ने अकेला छोड़ दिया है?

पवन खेड़ा के करीबी नेताओं का मानना है कि उन्हें इस विवाद में ‘अकेला’ छोड़ दिया गया है. कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के कई वरिष्ठ नेताओं और महासचिवों ने मुख्यमंत्री सरमा के परिवार पर लगाए गए आरोपों को उस तरह से आगे नहीं बढ़ाया, जिस तरह खेड़ा ने उठाया था. खेड़ा ने आरोप लगाया था कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं. पार्टी के भीतर एक वर्ग का कहना है कि जब खेड़ा पर पुलिस की कार्रवाई हो रही है, तब नेतृत्व की चुप्पी या धीमी प्रतिक्रिया सवाल खड़े करती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related