8.2 C
Munich

पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब हरियाणा में चढ़ेगा पारा, 38°C तक पहुंचेगा तापमान.. यहां जानिए IMD का नया अलर्ट

Must read


Last Updated:

Haryana Ka Mausam: हरियाणा में इस बार अप्रैल की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते मार्च और अप्रैल के शुरुआती दिनों में बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ. फरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर में लगातार बदलते मौसम के कारण हीटवेव देखने को नहीं मिली और तापमान सामान्य से नीचे बना रहा.

फरीदाबाद: हरियाणा में अप्रैल की शुरुआत इस बार कुछ अलग ही अंदाज में हुई है. आमतौर पर इस समय तक तेज गर्मी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने करवट ले ली. बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया जिससे लोगों को फरवरी जैसी ठंड का एहसास हुआ. दिन के तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई और रातें भी ठंडी हो गईं. कई जगहों पर तो दिन में भी हल्की ठंडक बनी रही क्योंकि बादलों और बारिश के चलते धूप ठीक से निकल ही नहीं पाई.

अप्रैल का पहला हफ्ता भी काफी सुहावना रहा

फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली एनसीआर की बात करें तो 15 मार्च के बाद से लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आते रहे. कभी तेज तो कभी हल्की बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला चलता रहा. इसका असर ये हुआ कि पूरा मार्च निकल गया, लेकिन हीट वेव देखने को नहीं मिली. अप्रैल का पहला हफ्ता भी काफी सुहावना रहा और लोगों को गर्मी का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ा.

अब आसमान पूरी तरह साफ रहेगा

हालांकि अब मौसम बदलने लगा है. मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अब आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. यानी अब लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा. कल से फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलनी शुरू हो गई है और हवाएं भी धीमी हो गई हैं. ऐसे में दिन के समय गर्मी बढ़ना तय है.

9 अप्रैल को भी मौसम साफ रहा. हल्की हवा चली और बीच-बीच में बादल जरूर आए लेकिन उनका ज्यादा असर नहीं दिखा. अब अनुमान है कि दिन का तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा.

14 अप्रैल तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी

मौसम विभाग के मुताबिक 14 अप्रैल तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी और यह 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. हालांकि अभी लू को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन धूप तेज रहने वाली है.

पूरे हरियाणा की बात करें तो अभी भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 33 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जबकि हिसार, भिवानी और रोहतक में यह 31 डिग्री के आसपास रहा. चंडीगढ़ में तो तापमान 28 डिग्री ही रहा जो सामान्य से काफी कम है.

कहें तो गर्मी की शुरुआत हो चुकी है लेकिन अभी लोगों को थोड़ी राहत जरूर है. आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा इसलिए धूप से बचाव और पानी ज्यादा पीना जरूरी होगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article