पश्चिम एशिया संकट का भारत पर कितना असर… राज्यसभा में पीएम मोदी ने क्या कहा? – News18 हिंदी

Date:


होमवीडियोदेश

PM Modi on Iran War: पश्चिम एशिया संकट का भारत पर कितना असर… राज्यसभा में पीएम मोदी ने क्या कहा?

X

PM Modi on Iran War: पश्चिम एशिया संकट का भारत पर कितना असर… राज्यसभा में पीएम मोदी ने क्या कहा?

 

arw img

PM Modi Speech: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह संकट भारत के लिए चुनौतीपूर्ण है और इसका असर तेल, गैस और फर्टिलाइज़र की सप्लाई पर पड़ रहा है.पीएम ने बताया कि सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है.कई देशों के नेताओं से बातचीत भी की जा रही है ताकि तनाव कम हो और शांति बहाल हो सके.उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध की वजह से व्यापार के रास्ते प्रभावित हुए हैं. खासकर समुद्री मार्गों पर खतरा बढ़ा है. फिर भी भारत अपने जहाजों और सप्लाई को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रहा है. प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 3.75 लाख से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है. सरकार विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता दे रही है.उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में तेल और गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी. सरकार ने पहले से ही भंडारण और वैकल्पिक सप्लाई पर काम किया है. पीएम मोदी ने किसानों को भी आश्वस्त किया. उन्होंने कहा कि खाद की सप्लाई बनी रहेगी और किसानों पर कोई बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा. अंत में उन्होंने कहा कि यह समय धैर्य और एकजुटता का है. केंद्र और राज्य मिलकर इस चुनौती का सामना करेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related