पश्चिम एशिया संकट पर भारत की बड़ी बैठक: राजनाथ सिंह ने की अध्यक्षता, तेल और गैस सप्लाई पर राहत भरी खबर | West Asia Crisis: Rajnath Singh chairs inter-m

Date:


होमताजा खबरदेश

महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? कर्तव्य भवन में 2 घंटे तक चला महामंथन, क्या फैसला हुआ

Last Updated:

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक में फ्यूल और फर्टिलाइजर की सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने पर बड़ा फैसला हुआ है. सरकार ने साफ किया है कि देश के पास पर्याप्त तेल भंडार है और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

Zoom

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह.

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच भारत सरकार ने अपनी सुरक्षा और आर्थिक तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है. दिल्ली के कर्तव्य भवन में आज इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. करीब दो घंटे तक चली इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग की कमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संभाली. बैठक का मुख्य उद्देश्य युद्ध जैसे हालातों के बीच भारत की सप्लाई चेन को प्रभावित होने से बचाना था. सरकार इस बात पर फोकस कर रही है कि ग्लोबल क्राइसिस का असर आम आदमी की जेब पर न पड़े.

देश में एलपीजी और पेट्रोलियम का पर्याप्त स्टॉक मौजूद

बैठक के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर देश को आश्वस्त किया है. उन्होंने जानकारी दी कि भारत के पास वर्तमान में पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडारण मौजूद है. सरकार एलपीजी और उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है.

हरदीप पुरी ने साफ किया कि भविष्य में भी गैस और तेल की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. सप्लाई लाइन को मजबूत रखने के लिए कई अन्य देशों से एलएनजी और एलपीजी की खरीद बढ़ाने पर भी बातचीत चल रही है.

कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं, मोदी सरकार ने बनाया फुलप्रूफ प्लान.

कालाबाजारी और अफवाहों पर लगाम लगाने की तैयारी

इस बैठक में केवल सप्लाई ही नहीं बल्कि घरेलू बाजार में कीमतों को कंट्रोल करने पर भी मंथन हुआ. रक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संकट के नाम पर होने वाली ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग को तुरंत रोका जाए. इसके साथ ही सरकार ने कृषि, विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा की है.

सरकार अब शहरों में पीएनजी की सप्लाई को और तेज करने की योजना पर काम कर रही है. किसी भी तरह की अफवाह को रोकने के लिए सही जानकारी के प्रसार पर विशेष जोर दिया गया है.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा एक दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. दीपक मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों औ…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related