पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए क्‍यों करनी पड़ी इतनी ज्‍यादा सुरक्षा बलों की तैनाती, जानिए वजह

Date:


होमताजा खबरदेश

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए क्‍यों करनी पड़ी इतनी ज्‍यादा सुरक्षा बलों की तैनाती

Last Updated:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी तैनाती की गयी है. यह तैनाती शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव कराने के लिए की गयी है. राज्य भर में 2400 अर्धसैनिक कंपनियों के जवान तैनात किए गए हैं. जिनकी कुल संख्या करीब 2 लाख 40 हजार है. यह संख्‍या पिछली बार से दोगुनी के करीब है.

Zoom

अब तक के सभी चुनाव में सबसे ज्‍यादा तैनाती की गयी.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी तैनाती की गयी है. यह तैनाती शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव कराने के लिए की गयी है. राज्य भर में 2400 अर्धसैनिक कंपनियों के जवान तैनात किए गए हैं. जिनकी कुल संख्या करीब 2 लाख 40 हजार है. यह संख्‍या पिछली बार से दोगुनी के करीब है.

पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार अर्धसैनिक बलों की तैनाती दोगुनी से भी ज्यादा है. सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए इस बार महिला अर्धसैनिक कर्मियों की भी बड़ी संख्या में तैनाती की गई है. करीब 20 हजार महिला सुरक्षा कर्मी (200 कंपनियां) राज्य में तैनात की गयी हैं.महिला फोर्स की इतनी बड़ी तैनाती इसलिए की गई है, क्योंकि चुनाव आयोग समेत विभिन्न एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को महिला सुरक्षाकर्मियों की जरूरत बताई थी.

खासकर संवेदनशील इलाकों और महिला मतदाताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है.अर्धसैनिक बलों की यह तैनाती राज्य के दोनों चरणों के चुनाव के दौरान रहेगी. पहले चरण के मतदान के बाद जहां-जहां जरूरत होगी, वहां फोर्स को शिफ्ट किया जाएगा. चुनाव घोषणा से पहले ही एक लाख अर्धसैनिक जवान राज्य में पहुंच चुके थे. बाकी की तैनाती चुनाव घोषणा के बाद पूरी की गई है. पश्चिम बंगाल में पिछले चुनावों में हिंसा की घटनाएं काफी रही हैं. इन्हें देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा के लिए विशेष प्लान तैयार किया है.

अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती के साथ-साथ राज्य पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है.चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाताओं को बिना किसी डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का पूरा मौका मिले, इसी को ध्‍यान में रखकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सूत्रों का मानना है कि इस बार की तैनाती पिछले सभी चुनावों से ज्यादा है, जिससे राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने में मदद मिलेगी.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related