8.2 C
Munich

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में मौसम कूल-कूल, अप्रैल में फरवरी जैसी ठंड कैसे? IMD का अपडेट

Must read


होमताजा खबरदेश

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में मौसम कूल-कूल, अप्रैल में फरवरी जैसी ठंड कैसे?

Last Updated:

पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मौसम कूल कूल हो रहा है. अप्रैल में फरवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है. यानी जब मौसम धूप और गर्मी वाला होना चाहिए तब लोगों का मोटे पकड़े और स्‍वेटर पहनने पड़ रहे हैं. इस बार मौसम ने सबको चौंका दिया है.

Zoom

अगले एक दो दिनों में मौसम बदलना शुरू हो जाएगा, तापमान बढ़ेगा.

नई दिल्ली. पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मौसम कूल कूल हो रहा है. अप्रैल में फरवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है. यानी जब मौसम धूप और गर्मी वाला होना चाहिए, तब लोगों को मोटे कपड़े और स्‍वेटर पहनने पड़ रहे हैं. इस बार मौसम ने सबको चौंका दिया है. आईएमडी ने भविष्‍य के मौसम को लेकर भी चेतावनी दी है, जिसे अपको पता चलेगा कब तक गर्मी आएगी.

आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं.

आईएमडी के अनुसार इस का सीधा असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक दिख रहा है. इसी का परिणाम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है. वहीं, राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो अप्रैल के लिहाज से काफी कम है.
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों तक हल्की बारिश, बादल और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है और हल्की हल्‍की ठंडक बनी रहेगी. हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा.

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं. यही वजह है कि अप्रैल में भी फरवरी जैसा मौसम महसूस हो रहा है. इसके अलावा बादल छाए रहने से धूप कम हो रही है, जिससे दिन का तापमान नहीं बढ़ पा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल के दूसरे सप्‍ताह में मौसम तेजी से बदलेगा और तापमान बढ़ेगा और गर्मी असर दिखाने लगेगी.

पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में बारिश होने की संभावना अभी बनी रहेगी.

कैसा रहेगा भविष्‍य का मौमस

मौमस विभाग के अनुसार 10 से 12 अप्रैल के आसपास उत्तर भारत में मौसम साफ होने की संभावना है. तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. हालांकि पूर्वोत्तर में बारिश जारी रह सकती है.
वहीं अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी बढ़ेगी. अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article