Last Updated:
Rajasthan Leopard Terror: गोगुन्दा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से कार्रवाई फैला रहा पैंथर आखिरकार वन विभाग की टीम द्वारा ठिकानों में कैद कर लिया गया. पैंथर ने एक किसान पर हमला कर क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया था. इसके बाद वन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर पिंजरा लगाया और लगातार निगरानी की. आखिरकार पैंथर को सुरक्षित पकड़ लिया गया. इस कार्रवाई के बाद पैंथर ने राहत की सांस ली. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल क्षेत्रों में सावधानी दांतों की अपील भी की है.
उदयपुर: उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में तीन दिन पहले किसान पर हमला करने वाला पैंथर आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था, लेकिन अब पैंथर के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.
जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले लोसिंग गांव के रहने वाले किसान तुलसीराम पालीवाल पर पैंथर ने हमला कर दिया था.इस हमले में किसान घायल हो गए थे, जिसके बाद से ही वन विभाग लगातार पैंथर को पकड़ने की कोशिश में जुटा हुआ था.ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम ने तालाब के पीछे खेतों में पिंजरा लगाया था.
खेत की तरफ गए और पिंजरे को देखने पहुंचे
तुलसीराम पालीवाल जब खेत की तरफ गए और पिंजरे को देखने पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि पैंथर उसमें कैद हो चुका है. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी लाल सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
जल्द ही जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा
पैंथर के पिंजरे में कैद होने की खबर जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. हर कोई इस खतरनाक पैंथर को देखने के लिए उत्सुक नजर आया. हालांकि, वन विभाग की टीम ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी और भीड़ को नियंत्रित किया. वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए पिंजरे में बंद पैंथर को अपने कब्जे में लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए रवाना हो गई. अधिकारियों ने बताया कि पैंथर को जल्द ही जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा या फिर वन्यजीव नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पैंथर के पकड़े जाने के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में पैंथर की गतिविधियां लगातार बढ़ रही थीं, जिससे लोग खासे परेशान थे. खासकर किसान सुबह-शाम खेतों में जाने से डर रहे थे. ऐसे में पैंथर के पकड़े जाने के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली है.वन विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि वे जंगल या खेतों के आसपास सतर्क रहें और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें




