'पिक्चर अभी बाकी है…' राघव चड्ढा ने दिखाया बगावत का नया ट्रेलर, AAP के प्रहार का पलटवार

Date:



आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी को एक बार फिर बगावती तेवर दिखाए हैं. पंजाब के मुद्दे ना उठाने के आरोप पर राघव ने पलटवार किया है. राघव ने राज्यसभा में अपने पुराने भाषणों का वीडियो जारी करते हुए एक्स पर लिखा कि ये तो ट्रेलर है… पिक्चर अभी बाकी है. वीडियो में उन्होंने अपने राज्यसभा के पुराने भाषणों की झलक दिखाते हुए यह साबित करने की कोशिश की कि उन्होंने लगातार पंजाब से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाया है. उन्होंने कहा कि पंजाब उनके लिए केवल एक राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि उनका घर, कर्तव्य और पहचान है. अपने संदेश में चड्ढा ने भावनात्मक अंदाज़ में लिखा कि ‘पंजाब मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है,’ और इस बात पर जोर दिया कि वह हमेशा राज्य के हितों के लिए आवाज उठाते रहेंगे. उनके इस बयान से यह साफ संकेत मिलता है कि वह पार्टी के भीतर चल रही आलोचना से पीछे हटने के मूड में नहीं हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related