Last Updated:
PM Modi Cooch Behar Rally : पश्चिम बंगाल चुनाव में माथाभांगा से बीजेपी प्रत्याशी निशीथ प्रामाणिक ने ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला है. प्रामाणिक ने दावा किया है कि पीएम मोदी के बंगाल चुनाव में उतरते ही सुनामी आएगी और ममता बनर्जी और उनकी टीएमसी से उड़ जाएंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल आते ही नई ऊर्जा का संचार होगा और जनता बदलाव के लिए तैयार है. प्रामाणिक ने मालदा कांड में पकड़े गए आरोपियों का टीएमसी से गहरा संबंध होने का भी सनसनीखेज आरोप लगाया है.
कूचबिहार. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले उत्तर बंगाल की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है. बागडोगरा पहुंचे माथाभांगा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा प्रहार किया है. प्रामाणिक ने कहा कि 5 अप्रैल को कूचबिहार में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली के बाद बंगाल का चुनावी परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा और राज्य में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त होगा.
निशीथ प्रामाणिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जब भी प्रधानमंत्री मोदी बंगाल की धरती पर कदम रखते हैं, यहां के लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है. कूचबिहार और उत्तर बंगाल की उनकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है. लोग बदलाव के लिए बेताब हैं और पीएम मोदी की मौजूदगी इस ‘परिवर्तन’ की लहर को सुनामी में बदल देगी. ममता बनर्जी की हवा हवाई बातें अब चलने वाली नहीं हैं.’
ममता के ‘करीबियों’ पर लगाया साजिश का आरोप
मालदा की हालिया घटना और उसमें पकड़े गए आरोपियों को लेकर निशीथ प्रामाणिक ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जिस व्यक्ति को पिछले 5 सालों से ममता बनर्जी के साथ मंच साझा करते देखा गया, आज जब उसने कोई अपराध किया या घटना को अंजाम दिया, तो ममता उसे एआईएमआईएम का बता रही हैं. यह उनकी पुरानी आदत है.’
#WATCH | Bagdogra, West Bengal: BJP candidate from Mathabhanga, Nisith Pramanik, said, “When the Prime Minister comes to Bengal, the people of Bengal get new energy… The Prime Minister’s visit to Cooch Behar and North Bengal holds great significance. People are also very eager.… pic.twitter.com/G0kCG478Wn





