पीएम मोदी से दोस्ती और ममता से वफादारी, शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया 2029 का असली प्लान – News18 हिंदी

Date:


होमवीडियोदेश

Exclusive: पीएम मोदी से दोस्ती और ममता से वफादारी, शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया 2029 का असली प्लान

X

Exclusive: पीएम मोदी से दोस्ती और ममता से वफादारी, शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया 2029 का असली प्लान

 

arw img

न्यूज18 इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बंगाल चुनाव और देश की राजनीति पर बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि बंगाल की परीक्षा ममता बनर्जी के लिए नहीं, बल्कि उनके विरोधियों के लिए है. सिन्हा ने अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वहां प्रचार का प्रभाव ज्यादा दिखता है, लेकिन हकीकत अलग है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की सीटें बंगाल में बढ़ने के बजाय घट रही हैं. अमिश देवगन के साथ बातचीत में उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. शत्रुघ्न ने कहा कि आज इलेक्शन कमीशन और बीजेपी एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं. विपक्ष के भविष्य पर बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तारीफ की. हालांकि, जब बात ‘सुपरस्टार प्राइम मिनिस्टर’ की आई, तो उन्होंने ममता बनर्जी का पक्ष लिया. उन्होंने कहा कि देश ने इंदिरा गांधी के बाद कोई महिला प्रधानमंत्री नहीं देखी है, और ममता इस रोल में फिट बैठती हैं. प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने रिश्तों पर उन्होंने कहा कि वे आज भी मेरे मित्र हैं और मैं उनकी एनर्जी लेवल का कायल हूं. बेटी सोनाक्षी की शादी पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने चट्टान की तरह अपनी बेटी का साथ दिया. सिन्हा ने कहा, ‘जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी? बच्चों ने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है, हम उनकी पसंद के साथ खुश हैं.’ देखें पूरा इंटरव्यू

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related