पुंछ में भारी हिमस्खलन, सफेद चादरों में फंसी 20 से ज्यादा गाड़ियां, रात के अंधेरे कौन बना देवदूत
Poonch Avalanche: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पीर की गली और बफ्लियाज के बीच गुरुवार देर शाम हुए भारी हिमस्खलन (Avalanche) में 20 से अधिक वाहन फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने एक चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. शोपियां से पुंछ जा रहे इन वाहनों के बर्फ में दबने की सूचना मिलते ही BRO की 79 RCC टीम ने बिना समय गंवाए रात के अंधेरे और खराब मौसम के बावजूद भारी मशीनरी और मैनपावर तैनात कर दी. जोखिम भरी परिस्थितियों के बीच टीम की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और यात्रियों की जान बचाई जा सकी; फिलहाल प्रशासन ने लगातार हो रही बर्फबारी के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने और यात्रा एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करने की अपील की है.





