पूर्व राज्यपाल, केन्द्रीय मंत्री समेत बड़े चेहरों को बीजेपी ने दिया टिकट, तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

Date:

होमताजा खबरदेश

तमिलनाडु में बड़े चेहरों पर लगाया दांव,  27 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

Last Updated:

BJP Announces Candidates for Tamil Nadu Assembly Polls: तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि बीजेपी ने अपने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं. पूर्व राज्यपाल तमिल साई को भी मैदान में उतारा गया है, जबकि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाति श्रीनिवासन को कोयंबटूर नॉर्थ सीट से टिकट मिला है. दिलचस्प बात ये है कि वह पहले से इसी सीट की विधायक हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को अवानासी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

Zoom

पूर्व राज्यपाल, केन्द्रीय मंत्री समेत बड़े चेहरों को बीजेपी ने दिया टिकट

Tamil Nadu Elections 2026 BJP releases list of 27 candidates: तमिलनाडु की राजनीति में बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए चुनावी माहौल को अचानक गर्म कर दिया है. पार्टी ने 27 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कई बड़े चेहरे शामिल हैं. इस लिस्ट से साफ संकेत मिल रहा है कि बीजेपी इस बार राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली है. सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व राज्यपाल तमिल साई और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के नाम को लेकर हो रही है. इसके साथ ही महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाति श्रीनिवासन को भी एक बार फिर कोयंबटूर नॉर्थ सीट से मैदान में उतारा गया है. इस कदम से बीजेपी ने यह साफ कर दिया है कि वह अनुभवी और मजबूत चेहरों पर भरोसा कर रही है. अब देखना होगा कि इस रणनीति का चुनावी मैदान में कितना असर पड़ता है.

इस मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, बीजेपी ने जिन 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उसमें कई ऐसे नाम हैं जो पहले से ही राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं. पूर्व राज्यपाल तमिल साई को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि वह अनुभवी नेताओं पर भरोसा कर रही है.

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाति श्रीनिवासन को एक बार फिर कोयंबटूर नॉर्थ सीट से टिकट दिया गया है. खास बात यह है कि वह इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं. इससे साफ है कि पार्टी उनके कामकाज से संतुष्ट है और लगातार दूसरी बार मौका दे रही है.

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को अवानासी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. उनके नाम से बीजेपी को उम्मीद है कि वह इस सीट पर मजबूत प्रदर्शन कर सकती है और चुनावी मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ सकती है. इसके साथ ही पार्टी ने मोदक्कुरिची से कीर्तिका शिवकुमार, विलावंकोड से एस विजयधरानी और थल्ली सीट से नागेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है. तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होना निर्धारित है.

बीजेपी की इस लिस्ट के बाद तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार सिर्फ भागीदारी नहीं बल्कि मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के इरादे से मैदान में उतरी है. अब देखना होगा कि जनता इस रणनीति को कितना समर्थन देती है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related