पेट्रोल पंप पर बढ़ती लाइनों के बीच महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कच्‍चा तेल भी 107 डॉलर के पार, किस शहर में ज्‍यादा बढ़े दाम

Date:


Last Updated:

Petrol-Diesel Price : देशभर के कई शहरों में पेट्रोल पंप पर बढ़ती लाइनों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव किया है. आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है. कहीं दाम नीचे आए हैं तो कुछ जगह कीमतों में उछाल दिख रहा है.

Zoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें 107 डॉलर तक पहुंच गई हैं.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल आना शुरू हो गया है. दूसरी ओर, सरकार के तमाम दावों के बीच देश के तमाम पेट्रोल पंप पर लाइनें बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी बढ़ा दिया है. आज कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं और यूपी से लेकर बिहार तक इसका असर देखा जा रहा है. हालांक‍ि, तेल कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे सस्‍ता होकर 94.70 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 22 पैसे गिरकर 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है. नोएडा में पेट्रोल फिर 5 पैसे महंगा होकर 94.90 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 3 पैसे बढ़त के साथ 87.81 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 31 पैसे सस्‍ता होकर 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 29 पैसे गिरावट के साथ 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बड़ा उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बड़ी बढ़त के साथ 107 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी तेजी से ऊपर गया है और यह तेज बढ़त के साथ 93.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.90 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related