Hanuman Jayanti Celebration In Pokaran : पोकरण की पावन धरती पर इस बार हनुमान जन्मोत्सव आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम लेकर आ रहा है. ऐतिहासिक सालमसागरधीश हनुमान मंदिर और बांकना हनुमान मंदिर में 351-351 किलो के विशाल रोट तैयार किए जा रहे हैं, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण हैं. इन रोटों को पारंपरिक विधि से 48 घंटे तक विशेष तरीके से पकाया जाता है, जिससे उनकी शुद्धता और स्वाद अनोखा बनता है. इसके बाद इनसे चूरमा महाप्रसाद तैयार किया जाता है, जिसे श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा. मंदिरों में सजावट और तैयारियां तेज हो चुकी हैं, वहीं भक्तों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है, जिससे यह आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बन सके.




