Last Updated:
Prasidh Krishna Statement: प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चार ओवर के स्पैल में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.जीत के बाद कृष्णा अपनी गेंदबाजी से खुश नजर आए. उन्होंने मुकुल चौधरी के खिलाफ एक ऐसी गेंद फेंकी जिसकी चौतरफा चर्चा हो रही है.
प्रसिद्ध को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
लखनऊ. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का कहना है कि इस IPL में हार्ड लेंथ और बाउंसर के साथ चतुराई से चेंज-अप करना उनके लिए काफी असरदार रहा है. प्रसिद्ध ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 28 रन देकर चार विकेट लिए और मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने एक विकेट हार्ड लेंथ गेंद, एक विकेट बैक ऑफ लेंथ और दो विकेट ऑफ-कटर बाउंसर से लिए. उन्होंने कहा, ‘यह चेंज-अप हार्ड लेंथ, बाउंसर और ऑफ-कटर का मिश्रण है. ज्यादातर बल्लेबाज बाउंसर के हिसाब से खेल रहे थे, इसलिए मैंने बदलाव किया और यह हमारे लिए काम आया.’
प्रसिद्ध ने जिस गेंद पर मुकुल चौधरी को आउट किया, उसे मैच की सबसे बेहतरीन गेंदों में से एक माना जा रहा है. उन्होंने ऑफ-ब्रेक ग्रिप से गेंद डाली और कलाई का इस्तेमाल करते हुए शॉर्ट गेंद को अलग अंदाज में उछाला, जिससे बल्लेबाज कैच आउट हो गए. कर्नाटक के लंबे कद के इस गेंदबाज ने कहा कि शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल पिच की स्थिति पर निर्भर करता है.
प्रसिद्ध को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
उन्होंने कहा, ‘गेंदबाज के पास यॉर्कर, लेंथ और बाउंसर जैसे कई विकल्प होते हैं. हम परिस्थितियों के हिसाब से उनका इस्तेमाल करते हैं और जिस गेंद से फायदा मिलता है, उसी पर टिक जाते हैं.’ प्रसिद्ध ने माना कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच चुनौतीपूर्ण थी और यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए हालात मुश्किल रहे. उन्होंने कहा, ‘अगर लाइन सही नहीं हो तो गेंद बल्ले पर अच्छी तरह नहीं आती. पावरप्ले में हमने कुछ गलतियां कीं, लेकिन बाद में सुधार किया.’
प्रसिद्ध ने टीम के मुख्य कोच आशीष नेहरा की तारीफ करते हुए कहा, ‘नेहरा जैसे अनुभवी खिलाड़ी से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. वे अलग-अलग समय पर हमें सुझाव देते हैं, चाहे कॉफी ब्रेक हो या डिनर के दौरान बातचीत. उनका अनुभव हमारे लिए बहुत काम आता है.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें


