Last Updated:
Vande Bharat sleeper-देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चल रही है. जो पहले दिन से फुल चल रही है. 17 जनवरी को शुरू हुई है, जो 972 किमी. की यात्रा 14 घंटे में पूरी करती है. यह सामान्य ट्रेनों के मुकाबले 3 से 4 घंटे कम समय में पहुंचाती है. इस वजह से लोग इस ट्रेन से सफर करना खूब पसंद कर रहे हैं.
17 जनवरी को पीएम ने किया था इसका उद्घाटन.
Vande Bharat sleeper occupancy. हवाई सफर का अनुभव देने वाली देश की पहली ट्रेन पहले दिन से ‘हाउस फुल ‘ चल रही है. इसमें टिकटों के लिए मारमारी चल रही है. हर कोई इसमें सफर करना चाह रहा है. ट्रेन का आक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी से अधिक चल रहा है. ये ट्रेन वंदे भारत स्लीपर है, जो गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चल रही है.
नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल के. शर्मा ने बताया कि देश की पहली वंदेभारत स्लीपर 17 जनवरी को शुरू हुई है, जो 972 किमी. की यात्रा 14 घंटे में पूरी करती है. यह सामान्य ट्रेनों के मुकाबले 3 से 4 घंटे कम समय में पहुंचाती है. इन ट्रेनों में 17 से 18 घंटे तक लगते हैं. चूंकि इसमें समय कम लगता है, इस वजह से लोग वंदे भारत स्लीपर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह ट्रेन नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के तहत आती है.
गुवाहाटी और हावड़ा के बीच चल रही है ट्रेन.
कपिंजल के. शर्मा के अनुसार मौजूदा समय में स्लीपर वंदे भारत में 100 फीसदी से अधिक आक्यूपेंसी रेट चल रहा है, जबकि उद्घाटन के बाद 150 फीसदी से अधिक का था, जो काफी समय तक चला. दो माह बाद भी 100 फीसदी आक्यूपेंसी रेट होना अच्छा संकेत है. यानी लोग वंदे भारत स्लीपर को पसंद कर रहे हैं.
8 स्लीपर वंदे भारत अक्तूबर तक
वंदे भारत की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए रेल मंत्रालय तेजी से रेक का प्रोडक्शन कर रहा है. अक्तूबर तक 8 और वंदेभारत स्लीपर ट्रैक पर आएंगी. इस तरह कुल ट्रेनों की संख्या 10 हो जाएगी. वहीं कि साल अंत तक 12 स्लीपर वंदे भारत की घोषणा पूर्व में रेल मंत्री कर चुके हैं.
चेयरकार और स्लीपर के कोच में फर्क
वंदेभारत चेयरकार 8,16 और 20 कोचों की है. लेकिन चलने वाली स्लीपर वंदेभारत में 16 कोच हैं. इसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं. ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे.
सफर बेहतर करने के लिए ये सुविधाएं
यात्रियों के लिए इसमें आरामदायक और मुलायम बर्थ, कोचों के बीच ऑटोमैटिक दरवाजे और वेस्टीब्यूल, बेहतर सस्पेंशन और कम शोर की सुविधा दी गई है, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक होगा.




