फरीदाबाद के पृथला में तेजी से बढ़ रहे प्लॉट के रेट, जानिए क्या है ताजा कीमतें और क्यों है ये निवेशकों की पहली पसंद

Date:


Last Updated:

फरीदाबाद-पलवल के बीच पृथला विधानसभा में तेजी से हो रहा है डेवलपमेंट. सेक्टर 6 में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स जैसे Narendra Square और Anjali Putra में प्लॉट्स 34,000 से 50,000 प्रति गज हर सुविधा व बाउंड्री के साथ. NH2 और मेट्रो से बेहतरीन कनेक्टिविटी भी.

फरीदाबाद: फरीदाबाद में प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और अब तो यहां घर बनाना लोगों का सिर्फ सपना ही रह गया है. दाम में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है. फरीदाबाद और पलवल के बीच में पृथला विधानसभा है जहां नए सेक्टरों का विकास हो रहा है. लोग तेजी से इस तरफ आ रहे हैं, क्योंकि यहां नई-नई सेक्टरें बसाई जा रही हैं और सुविधा भी मिल रही है. अभी तक रेट उतना ज्यादा नहीं है, लेकिन जल्द ही फरीदाबाद के बराबर हो सकते हैं. यही मौका है अपना घर लेने का. तो अभी इन सेक्टरों में प्लॉट के क्या दाम चल रहे हैं चलिए जानते हैं.

क्या है नए रेट

Local18 से बात करते हुए डीलर विजय ऋषि मलिक ने बताया पृथला विधानसभा फरीदाबाद और पलवल के बीच में है और इसका मास्टर प्लान भी अलग है. फरीदाबाद का अपना मास्टर प्लान है पलवल का अपना और पृथला का अलग. पृथला में डेवलपमेंट शुरू हो गया है. पृथला विधानसभा में कुल 13 सेक्टर हैं जो इंडस्ट्रियल हैं. इनमें एक सेक्टर 6 है जो रेजिडेंशियल है करीब 480 एकड़ का. यहां रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट आने लगे हैं. एक प्रोजेक्ट Narendra Square है जिसमें डिलीवरी दे दी गई है. जब लॉन्च हुआ था तब रेट करीब 38,000 प्रति गज था और अब डिलीवरी पर 50,000 रुपए हो गया है. यानी सेक्टर 6 में अब रेट 50,000 रुपए प्रति गज पार कर चुके हैं. यह एक अलग सेक्टर है और डेवलपमेंट एरिया बनता जा रहा है.

34,000 से 38,000 रुपए प्रति गज

विजय मलिक ने बताया दूसरा प्रोजेक्ट भी यहां आ चुका है जिसका नाम Anjali Putra है. इसका लाइसेंस साढ़े छह एकड़ का मिल गया है. कुछ समय बाद वहां प्लॉट्स मिलेंगे. वहां फिलहाल रेट 34,000 से 38,000 रुपए प्रति गज चल रहा है. दोनों प्रोजेक्ट दीनदयाल आवास योजना के तहत हैं. इसमें प्लॉट्स 100 से 180 गज के रहते हैं. इसी साइज में यहां डेवलपमेंट हो रहा है.

क्या होंगी सुविधाएं

विजय मलिक ने बताया दोनों प्रोजेक्ट में चारों तरफ बाउंड्री है इंटरनल रोड भी बन जाएगी. हर सुविधा देकर हैंडओवर होगा. कनेक्टिविटी की बात करें तो पृथला NH2 से जुड़ा है. NH2 पर हरियाणा सरकार ने मेट्रो भी अप्रूव कर दी है जो पलवल तक जाएगी. पृथला होते हुए मेट्रो पलवल पहुंचेगी और पृथला में भी मेट्रो स्टेशन बनेगा. सेक्टरों को जोड़ने वाली मेन रोड 100 मीटर चौड़ी होगी सेक्टर डिवाइडिंग रोड 60 मीटर और इंटरनल रोड 24 मीटर की होगी.

विजय मलिक ने बताया जैसे फरीदाबाद डेवलपमेंट एरिया है वैसे ही पृथला विधानसभा में सेक्टर 6 आने वाले समय में डेवलपमेंट एरिया बनेगा. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी पृथला को जोड़ता है. पृथला बिल्कुल बीच में पड़ता है फरीदाबाद और पलवल दोनों यहां से करीब 11 से 12 किलोमीटर दूर हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related