फरीदाबाद में 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट बढ़ने की तैयारी, 5-10% महंगी होगी प्रॉपर्टी और बढ़ेगा रजिस्ट्री खर्च

Date:


Last Updated:

Local18 से बात करते हुए डीलर विजय मलिक ने बताया कि हरियाणा सरकार 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट रिवाइज करने जा रही है. 9 महीने पहले भी कलेक्टर रेट बढ़े थे तब 20% इजाफा हुआ था. अब फिर से सभी तहसीलदारों को अपनी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है. एक बैठक होगी उसमें तय होगा किस लोकेशन के रेट कितने बढ़ेंगे.

फरीदाबाद: फरीदाबाद में अब प्रॉपर्टी खरीदना सस्ता नहीं रहने वाला. कलेक्टर रेट बढ़ाने को लेकर तहसीलदारों से रिपोर्ट ली जा रही है और 1 अप्रैल से ये नई रेट लागू हो सकते हैं. अभी तो बैठक होगी उसमें पता चलेगा कि किस इलाके के रेट बढ़ेंगे किस जगह कम किए जाएंगे. सुनने में आया है कि इंडस्ट्रियल इलाकों में 5 से 10 फीसदी तक दाम बढ़ सकते हैं. स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस भी बढ़ाई जाएगी जिससे खरीदना और महंगा पड़ जाएगा. इसका असर सीधे आम लोगों पर पड़ेगा मतलब जेब पर भार ज्यादा होगा.

1 अप्रैल से कलेक्टर रेट रिवाइज

Local18 से बात करते हुए डीलर विजय मलिक ने बताया कि हरियाणा सरकार 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट रिवाइज करने जा रही है. 9 महीने पहले भी कलेक्टर रेट बढ़े थे तब 20% इजाफा हुआ था. अब फिर से सभी तहसीलदारों को अपनी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है. एक बैठक होगी उसमें तय होगा किस लोकेशन के रेट कितने बढ़ेंगे. विजय मलिक ने बताया हर सेक्टर में रेट 5 से 10% तक बढ़ सकते हैं. इससे रजिस्ट्री के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे.

विजय मलिक ने बताया ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 85, 86, 88, 97, 98, 106, 107, 113, 114, 123 समेत बाकी नए सेक्टरों में भी रेट बढ़ने वाले हैं. आज के समय में इन सेक्टरों में प्रति गज रेट 75 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इनमें अभी रोड, सुविधाएं कुछ खास नहीं आई हैं. जब ये सेक्टर पूरी तरह डेवलप हो जाएंगे तब रेट और ऊपर चले जाएंगे.

स्टांप ड्यूटी भी ज्यादा देनी पड़ेगी

विजय मलिक ने बताया 2031 के मास्टर प्लान में भी कई सेक्टर बन रहे हैं. वहां फिलहाल कोई खास सुविधा नहीं है पर आने वाले समय में सब कुछ डेवलप होता दिखेगा. सभी ऑथराइज्ड प्रोजेक्ट्स में रजिस्ट्री हो रही है और रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी भी लगती है. कलेक्टर और सर्किल रेट बढ़ने के साथ-साथ स्टांप ड्यूटी भी ज्यादा देनी पड़ेगी जिससे घर खरीदना कठिन हो जाएगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंग्रेजों ने भारतीयों को लगाई चाय की लत, उससे पहले हम सुबह क्या पीते थे

भारतीयों को चाय की “लत” रातों-रात नहीं लगी....