फ्री में लेना चाहते हैं आर्गैनिक हल्दी उगाने की ट्रेनिंग, सुरेंद्र त्यागी के पास है 22 साल का अनुभव, आनंदीबेन पटेल से हो चुके हैं सम्मानित

Date:


Last Updated:

किसान सुरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि 2004 से मैं हल्दी की खेती कर रहा हूं. आज मेरे पास 5 एकड़ हल्दी है. अब मैं अन्य लोगों को भी हल्दी की ट्रेनिंग दे रहा हु. उन्होंने कहा कि मैं फार्मर मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त हूं. इसलिए मैं अन्य किसानों को भी इस आर्गेनिक हल्दी की खेती करने की ट्रेनिंग देता हूं. उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के माध्यम से जितनी भी ट्रेनिंग हो रही है मैं उन्हें फ्री देता हूं.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबादः किसान अब ऑर्गेनिक खेती की ओर रुझान कर रहें है जिससे मिलावट से दूर किया जा सके. ऐसे ही एक किसान है जिन्होंने हल्दी की ऑर्गेनिक खेती की है. जिसमे उन्हें बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है. इसके साथ ही वह इसी ऑर्गेनिक हल्दी की खेती को करने के लिए अन्य किसानों को भी मुफ्त में ट्रेनिंग देते हैं. इसके साथ ही इनकी हल्दी की डिमांड भी पूरे इंडिया से देखने को मिल रही है. इसके अलावा इसी हल्दी की खेती को लेकर उन्हें दर्जनों अवार्ड तक से नवाजा जा चुका है.

2004 से कर रहें है खेती

किसान सुरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि 2004 से मैं हल्दी की खेती कर रहा हूं. आज मेरे पास 5 एकड़ हल्दी है. अब मैं अन्य लोगों को भी हल्दी की ट्रेनिंग दे रहा हु. उन्होंने कहा कि मैं फार्मर मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त हूं. इसलिए मैं अन्य किसानों को भी इस आर्गेनिक हल्दी की खेती करने की ट्रेनिंग देता हूं. उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के माध्यम से जितनी भी ट्रेनिंग हो रही है मैं उन्हें फ्री देता हूं. इसके साथ ही जो हमारे फार्म पर आकर हमसे काम सीखना चाहते हैं. उन्हें भी मैं मुफ्त में काम सिखाता हूं. उन्होंने कहा कि इसी कृषि के क्षेत्र में मैं कई हजार लोगों को ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बना चुका हूं. इसके साथ कोई मुझसे ऑर्गेनिक खेती के गुण सीखना चाहता है तो वह 9758701448 पर सम्पर्क करके ट्रेनिंग से संबंधित जानकारी ले सकता है.

आनंदी बेन पटेल से हो चुके हैं सम्मानित

उन्होंने कहा कि इसी हल्दी के क्षेत्र में मैं दर्जनों जगह से सम्मानित हो चुका हूं आनंदीबेन पटेल जी से भी मुझे अवार्ड मिल चुका है. इसके अलावा जगह-जगह से मैं सम्मानित होता रहता हूं और मैं यही चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग ऑर्गेनिक खेती को करें और अच्छा मुनाफा कमाए. इसके साथ ही ऑर्गेनिक खेती को करने में लागत के सापेक्ष मुनाफा भी अच्छा निकल कर आता है. इसलिए किसान इस खेती को सीख कर करके अच्छा मुनाफा कमा सकता है. और लोगों तक मिलावटी चीजों को हटाकर ऑर्गेनिक चीज़ पहुंचा सकता है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आम के पेड़ों पर स्केल इंसेक्ट का हमला, तुरंत करें बचाव, वरना घटेगा उत्पादन – News18 हिंदी

होमवीडियोकृषिआम के पेड़ों पर स्केल इंसेक्ट का हमला,...