बटन दबाओ-राय बताओ! बीकानेर के शौचालय होंगे अब स्मार्ट, फीडबैक मशीन से सुधरेगी सफाई व्यवस्था

Date:


Last Updated:

Bikaner Toilet Feedback Machine: नगर निगम क्षेत्र में संचालित 22 सार्वजनिक और 2 सामुदायिक शौचालयों में जल्द ही फीडबैक मशीनें लगाई जाएंगी. इन मशीनों के माध्यम से उपयोगकर्ता शौचालय उपयोग के तुरंत बाद अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकेंगे. इससे निगम को साफ-सफाई और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी सीधे मिल सकेगी. यह पहल शहरी स्वच्छता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इससे न केवल निगरानी बेहतर होगी बल्कि कर्मचारियों की जवाबदेही भी बढ़ेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अब जनता करेगी फैसला! बीकानेर के सार्वजनिक शौचालयों में लगेगी फीडबैक मशीन

बीकानेर. बीकानेर शहर में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने एक नई और अभिनव पहल शुरू की है. अब शहर के सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में फीडबैक मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे आम नागरिक बटन दबाकर अपनी राय सीधे नगर निगम तक पहुंचा सकेंगे. इस योजना के लिए निगम करीब 5 लाख रुपये खर्च करेगा और इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है. इस पहल से शौचालयों की साफ-सफाई और समग्र व्यवस्थाओं में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है.

नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में 22 सार्वजनिक और 2 सामुदायिक शौचालय संचालित हो रहे हैं। निगम द्वारा इन सभी शौचालयों में चरणबद्ध तरीके से फीडबैक मशीनें स्थापित की जाएंगी। इन मशीनों की मदद से उपयोगकर्ता शौचालय के उपयोग के तुरंत बाद अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकेंगे, जिससे निगम को जमीनी स्तर पर वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी. इससे निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और सुधार के प्रयास अधिक प्रभावी बन पाएंगे.

फीडबैक मशीनों में चार विकल्प दिए जाएंगे
सर्वोत्तम, अच्छा, औसत और खराब. उपयोगकर्ता अपनी संतुष्टि के अनुसार इनमें से किसी एक बटन को दबाकर अपनी राय दर्ज कर सकेंगे. यह फीडबैक सीधे नगर निगम के सिस्टम तक पहुंचेगा, जिससे अधिकारियों को यह पता चल सकेगा कि किस स्थान पर सफाई और रखरखाव की स्थिति कैसी है। इसके आधार पर संबंधित एजेंसियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जा सकेगी.

इन मशीनों के माध्यम से नागरिक शौचालयों की विभिन्न व्यवस्थाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे. इनमें साफ-सफाई की स्थिति, पानी की उपलब्धता, हाथ धोने की सुविधा, साबुन या हैंडवॉश की व्यवस्था, बदबू या गंदगी की समस्या, नलों की खराबी तथा समग्र रख-रखाव जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं. इस तरह नागरिकों की छोटी-छोटी शिकायतें भी सीधे निगम तक पहुंच सकेंगी.

शौचालयों की खराब स्थिति को देखकर भी शिकायत नहीं कर पाते
अब तक कई बार ऐसा होता था कि लोग शौचालयों की खराब स्थिति को देखकर भी शिकायत नहीं कर पाते थे या उनकी शिकायतें समय पर दर्ज नहीं हो पाती थीं. लेकिन फीडबैक मशीनों के लगने के बाद उपयोगकर्ता उसी समय अपनी राय दर्ज कर सकेंगे. इससे नगर निगम को तत्काल जानकारी मिलेगी और समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जा सकेंगे.

नगर निगम की यह पहल “जनभागीदारी से स्वच्छता” के सिद्धांत को मजबूत करेगी. इससे न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों में भी जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related