Last Updated:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आयोग के नोटिफिकेशन में बीजेपी का चुनाव चिन्ह होने और नंदीग्राम के बीडीओ को भवानीपुर ट्रांसफर करने को लेकर तीखा हमला बोला है. ममता ने आरोप लगाया कि यह सब एक ‘गद्दार’ के इशारे पर हो रहा है और राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को जानबूझकर पंगु बनाया जा रहा है.
ममता बनर्जी ने क्यों कहा ‘बिल्ली थैले से बाहर आ गई”?
कोलकाता. पश्चिम बंगाल को आमतौर पर 4 बड़े क्षेत्रों में बांटा जाता है. दक्षिण बंगाल जिसमें कोलकाता, हावड़ा, हुगली, मिदनापुर जैसे इलाके आते हैं तो वहीं उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, दार्जिलिंग जैसे जिले आते हैं. वहीं जंगलमहल क्षेत्र में पश्चिम मिदनापुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और राढ़ और मध्य क्षेत्र में बर्धमान, बीरभूम, नदिया जैसे जिले आते हैं. हर क्षेत्र का जातीय, धार्मिक और सामाजिक समीकरण अलग है, जो वोटिंग पैटर्न को प्रभावित करता है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. लेकिन चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है. कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाते हुए चुनाव आयोग पर सीधे तौर पर बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए काला अध्याय करार दिया.
ममता बनर्जी ने एक हालिया नोटिफिकेशन का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर चुनाव आयोग के आधिकारिक पत्राचार के साथ बीजेपी का रबर स्टैंप या चुनाव चिन्ह दिखाई दे रहा था. उन्होंने तीखे लहजे में कहा, ‘मैं आपको सबूत दिखाना चाहती हूं कि यह चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है. इनके नोटिफिकेशन में आप स्पष्ट रूप से बीजेपी का चिन्ह देख सकते हैं. अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि चुनाव आयोग किसके निर्देशन में काम कर रहा है. बिल्ली अब थैले से बाहर आ गई है (Now cat is out of the bag).’ उन्होंने इसे महज एक Clerical error मानने से इनकार करते हुए एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश बताया.
नंदीग्राम के बीडीओ को भवानीपुर लाने पर विवाद
मुख्यमंत्री का सबसे तीखा हमला अधिकारियों के तबादलों को लेकर था. उन्होंने विशेष रूप से नंदीग्राम के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में लाने पर आपत्ति जताई. ममता बनर्जी ने कहा, ‘नंदीग्राम के बीडीओ को भवानीपुर लाया जा रहा है क्योंकि वह एक ‘गद्दार’ का वफादार माना जाता है. आखिर भवानीपुर में ही उनकी जरूरत क्यों पड़ी? क्या यहां निष्पक्ष चुनाव कराने का यही तरीका है?’
VIDEO | Kolkata: West Bengal CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) says, “I want to show you a piece of evidence that this Election Commission is not impartial. In the Election Commission’s notification, you can clearly see the BJP’s symbol (pointing to a newspaper). It is now… pic.twitter.com/3DI1lxhrFs





