‘बीजेपी कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’, केरल में भावुक हुए पीएम मोदी, कर दिया बड़ा ऐलान

Date:


होमताजा खबरदेश

‘बीजेपी कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’, केरल में भावुक हुए PM मोदी

Last Updated:

PM Modi Speech on Kerlam First Rally: केरल के पलक्कड़ में अपनी पहली चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी. पीएम ने कहा कि एनडीए के प्रति जनता का बढ़ता विश्वास उन कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और बलिदान का परिणाम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि LDF और UDF ने दशकों तक मिल बांटकर केरलम को लूटा, इनके बीच एक समझौता रहा है कि कुछ साल LDF वाले सरकार चलाएंगे, अपनी जेब भरेंगे, फिर कुछ साल बाद UDF वाले लूटेंगे. इनके इस गठजोड़ में हमारा केरलम उलझ गया है. इन दिनों कम्यूनिस्ट और कांग्रेस ने मिलकर नया प्रोपेगैंडा शुरू किया है, कम्यूनिस्ट वाले कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा की B टीम है, कांग्रेस कहती है कि कम्यूनिस्ट भाजपा की B टीम है. इन लोगों ने मान लिया है कि इस बार अगर एक टीम कोई है तो वह सिर्फ भाजपा ही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पीएम मोदी की केरल में चुनावी सभा.

पलक्कड़ : केरल विधानसभा चुनाव 2026 के शंखनाद के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पलक्कड़ की धरती से न केवल चुनावी हुंकार भरी, बल्कि उन कार्यकर्ताओं को भी याद किया जिन्होंने राज्य की वैचारिक लड़ाई में अपनी जान गंवाई है. केरल विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज केरल में जो भाजपा और एनडीए की लहर दिख रही है, उसके पीछे उन लाखों कार्यकर्ताओं का संघर्ष है जिन्होंने दशकों तक विपरीत परिस्थितियों में काम किया.

शहीद कार्यकर्ताओं को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने मंच से बेहद गंभीर स्वर में कहा, ‘आज जब मैं केरल में बदलाव की यह जबरदस्त लहर देख रहा हूं, तो मुझे उन कार्यकर्ताओं की याद आ रही है जो अब हमारे बीच नहीं हैं. केरल में हमारे कई साथियों ने राजनीतिक हिंसा के कारण अपनी जान गंवाई है. उन्होंने केवल इसलिए बलिदान दिया क्योंकि वे एक बेहतर केरल का सपना देखते थे. आज इस मंच से, मैं उन सभी वीर कार्यकर्ताओं को अपनी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.’ मोदी ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और 2026 का चुनाव उनके सपनों के केरल के निर्माण का चुनाव होगा.

‘जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत’

पीएम मोदी ने रैली में उमड़े जनसैलाब की ओर इशारा करते हुए कहा कि केरल में भाजपा की बढ़ती ताकत कोई इत्तेफाक नहीं है. उन्होंने कहा, ‘इस बदलाव के पीछे केरल की जनता का आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत है. सालों तक दमनकारी राजनीति झेलने के बावजूद हमारे कार्यकर्ता झुके नहीं. आज युवाओं, महिलाओं और किसानों का एनडीए पर जो भरोसा बढ़ा है, वह इसी अटूट परिश्रम का फल है.’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related